नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर जब से अनाउंसमेंट हुई है तब से इन तीन पॉप्यूलर स्टार्स की दमदार तिकड़ी को एक साथ देखने फैंस काफी एक्साइटेड है। अब इस फिल्म को लेकर ये बड़ी खुशखबरी सामने आई है साथ ही रिलीज को लेकर इन अफवाहों पर भी विराम लगा है जाने क्या है वो बड़ी अपडेट।
काफी समय से टल रही थी रिलीज डेट?
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की इस फिल्म की बात करे तो इसकी कहानी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म से जुड़े उन सभी अफवाहों पर विराम लगा है जिसमें ये कहा गया था कि फिल्म प्रोडक्शन में देरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि, ये फिल्म बिना किसी देरी के अपने तय समय पर ही रिलीज होगी। जिसमें फ़िल्म अपनी रिलीज़ की तारीख़ पर पहुँचने के लिए काफी हद तक तैयार है।
लव एंड वॉर में देरी नहीं
बता दे कि, हॉलीवुड के एक चर्चित अखबार के खबर अनुसार, नवंबर में एक मेगा वॉर सीक्वेंस की शूटिंग और जनवरी तक अन्य शूटिंग के चलते लव एंड वॉर मार्च में रिलीज़ नहीं होगी। हालांकि, इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए इंडस्ट्री के एक अन्य सूत्र द्वारा बताया गया कि, फिल्म योजना के अनुसार तैयार हो गई है ये सारी अटकलें पूरी तरह से निराधार हैं।
क्या है फिल्म लव एंड वॉर की कहानी?
बता दे कि, संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई जा रही फिल्म लव एंड वॉर एक युद्ध पर आधारित प्रेम की महाकाव्य कहानी है, इस फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल द्वारा निभाया गया किरदार दो मजबूत इरादों वाले सेना के जवानों के इर्द-गिर्द कहानी घूमती है। जिसमें दोनों को आलिया के किरदार से प्यार हो जाता है। और इसी प्यार के लिए दोनों आमने-सामने भिड़ेगें। जिसका कुछ सीन भंसाली द्वारा पहले ही शूट कर लिया गया है। फिलहाल तो, इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है, जो आनेवाले साल के मार्च महीने में 20 मार्च को सिनेमाघरों में दिखाई देगी। इस फिल्म को लेकर पहले ऐसी खबर आई थी कि, इसमें दीपिका पादुकोण द्वारा कैमियो किया जा सकता है। लेकिन, कुछ रिर्पोटों ने इस दावे को खारिज करते हुए बताया कि एक्ट्रेस दीपिका इस मूवी का हिस्सा नही होगी।





