back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक साथ टकराई बॉक्स ऑफिस पर ये तीन फिल्में, जानें कैसा रहा ओपनिंग डे कलेक्शन ?

इस फिल्मी फ्राइडे में एक साथ कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दिया है जिसमें एक ओर कॉमेडी मसाला फिल्म 'भूल चूक माफ' तो दूसरी ओर ऐतिहासिक फिल्म 'केसरी वीर' है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड में इस समय बैक टू बैक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है इसी बीच इस फिल्मी फ्राइडे पर लंबे इंतजार के बाद इन तीन फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। जिसमें एक ओर राजकुमार राव और वामिका की कॉमेडी मसाला फिल्म ‘भूल चूक माफ’ है तो दूसरी ओर सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की ऐतिहासिक फिल्म ‘केसरी वीर’ है। वहीं तीसरी तुषार कपूर और श्रेयष तलपडे की ‘कंपकंपी’ भी भी रिलीज हुई। आइए जानते है इन फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही शुरुवात । किसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी? 

सभी फिल्मों के रिव्यूज के बारे में । 

भूल चूक माफ राजकुमार और वामिका की स्टारर फिल्म जो एक कॉमेडी मसाला फिल्म है। वहीं सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली स्टारर ‘केसरी वीर’ एक ऐतिहासिक फिल्म है जिसे सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले और उसकी रक्षा में वीरता दिखाने वाले योद्धाओं की कहानी पर फिल्माया गया है। इसी तरह तुषार कपूर और श्रेयस तलपडे की कंपकंपी भी एक मिक्स फिल्म है जिसमें कॉमेडी के साथ इमोशन भी है। आइए जानते है इन सभी फिल्मों के रिव्यूज के बारे में । 

View this post on Instagram

भूल चूक माफ की ठीक-ठाक शुरुआत

भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते लेट रिलीज हुई भूल चूक माफ की ठीक-ठाक शुरुआत, काफी समय तक कंट्रोवर्सी में रहने के बाद मेकर्स ने इसे सीधा OTT पर रिलीज करने प्लान बनाया था। इसके बाद आखिरकार 23 मई को फिल्म थिएटर में ही रिलीज हो ही गई । 50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म भूल चूक माफ ने सैकनिल्क के शुरुआती रिर्पोट के अनुसार, पहले दिन 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। जो ओपनिंग डे पर लगभग औसत ही मानी जा रही है।

‘केसरी वीर’ का फिलहाल बुरा हाल

पीरियड ड्रामा फिल्म ‘केसरी वीर’ से बॉलीवुड में वापसी कर रहे एक्टर सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के साथ इस फिल्म में नजर आ रहे। जो काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई थी। 60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘केसरी वीर’ ने सैकनिल्क के शुरुआती रिर्पोट के अनुसार, पहले दिन केवल 25 लाख रुपये से ही अपना खाता खोला है। जिससे इस फिल्म की शुरुआत काफी बुरी रही है। 

तुषार कपूर और श्रेयस तलपडे की ‘कंपकंपी’ से कोई नही कांंंपा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुषार कपूर और श्रेयस तलपडे की ‘कंपकंपी’ भी पहले दिन कमाल नहीं दिखा पाई, जिसमें पहले दिन महज 26 लाख के आसपास की कमाई की है। जो बजट के लगभग 50 करोड़ के हिसाब से काफी बुरा है। 

रेड 2 ने किया एक करोड़ का आंकड़ा पाार

इसी के साथ अजय देवगन की हाल ही में 1 मई को रिलीज हुई रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करते हुए अपने चौथे शुक्रवार और 23वें दिन एक करोड़ के आसपास की कमाई कर डाली है। जिसका घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 150 करोड़ पार पहुंच गया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...