back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jhalak New Season: “झलक दिखला जा” के नए सीजन में डांस के ‘महासंग्राम’ में उतरेंगे ये सितारें

Jhalak New Season: 'झलक दिखला जा 11' में सभी कंटेस्टेंट का नाम रिवील हो गया है। जिसमें शिव ठाकरे, आमिर अली से लेकर उर्वशी ढोलकिया को भी शामिल किया गया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क| झलक दिखला जा 11 की जल्द ही शुरुआत होने जा रही है। वहीं इस दौरान डांस के दीवाने भी इस शो को देखने के लिए बेताब हो चुके हैं। फैंस की बात करें तो वो डांस देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। शो की बात करें तो इस सीजन के लिए कंटेस्टेंट का नाम कंफर्म कर दिया गया है। इस बार शो में उर्वशी ढोलकिया भी नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही शोएब इब्राहिम को भी मौका दिया गया है। वहीं जाना माना नाम शिव ठाकरे भी शो का हिस्सा होंगे। शो में एक्टर आमिर अली भी मौजूद रहेंगे।

संगीता फोगाट को भी शो में किया गया शामिल

झलक दिखला जा 11 में इस बार हर तरह के स्टार्स की धूम देखने को मिलने वाली है। शो में संगीता फोगाट भी नजर आने वाली हैं। इस शो के साथ वे रियलिटी शो में अपना हाथ आजमाने जा रही हैं।

राघव ठाकुर भी होंगे शो का हिस्सा

झलक दिखला जा 11 में राघव ठाकरे भी शो का हिस्सा होने वाले हैं। वहीं इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उनका लुक भी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

तनीषा मुखर्जी भी होंगी शो का हिस्सा

इस बार बाॅलीवुड के स्टार्स भी गाना खी धुन पर थिरकते नजर आने वाले हैं। वहीं बाॅलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी भी शो में शामिल होने जा रही हैं। बिग बाॅस 7 का भी एक्ट्रेस हिस्सा रह चुकी हैं ।

अंजली आनंद भी होंगी शो का हिस्सा

इस बार एक्ट्रेस अंजली आनंद भी शो का हिस्सा होने जा रही हैं। वे इस बार कोरिग्राफर डैनी फर्नांडिस के साथ शो में थिरकती नजर आएंगी।

करुणा पांडे भी शो में आएंगी नजर

झलक दिखला जा 11 में इस बार करुणा पांडे भी शो का हिस्सा होने वाली हैं। जिसमें कोरियोग्राफर विवेक चाचेरे उनके पार्टनर रहेंगे।

अदरीजा सिन्हा को मिला मौका

अदरीजा सिन्हा को भी झलक दिखला जा 11 में मौका मिल गया है। इसके पहले वे सुपर डांसर की शानदार कंटेस्टेंट रही थी। इसके साथ ही उनको आकाश थापा के साथ डांस करने का अवसर मिलेगा।

ऋत्विक धनजानी और गौहर खान मेजबान

इस साल, शो में फराह खान, मलाइका अरोड़ा और करण जौहर को जज के तौर पर मौका मिल सकता है। वहीं दूसरी तरफ ऋत्विक धनजानी और गौहर खान मेजबान के तौर पर शामिल हो सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

50 कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट! करण पटेल से मिस्टर फैज़ू तक, परम गौरव के लिए महासंग्राम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक और बड़ा रियलिटी शो दर्शकों के बीच आने को तैयार है। ‘द 50’ नाम का यह...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵