back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जनवरी महीने में अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें लिस्ट

जनवरी महीने में OTT प्लेटफॉर्म पर दमदार फिल्‍में रिलीज होगी, इसमें वेब सीरीज भी शामिल है। आइए जानते हे ये पांच बड़ी फिल्‍में जा जनवरी बड़े पर्दे पर आएंगी।

 नई दिल्‍ली/ रफ्तार डेस्‍क । जनवरी का महीना शुरू हो गया है और इसके साथ ही प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स से लेकर अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज की रिलीज भी शुरू हो गई है। पिछले कुछ समय से ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज बढ़ा है। लोग घर पर ही वेब सीरीज और फिल्मों का आनंद लेना पसंद करते हैं। अगर आप भी ओटीटी प्रेमी हैं तो आइए आपको बताते हैं कि जनवरी महीने में कौन सी फिल्में और वेब सीरीज किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं।

डोंट डाई



डोंट डाई फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। यह फिल्म 1 जनवरी को रिलीज हुई थी। यह फिल्म मशहूर अमेरिकी बिजनेसमैन ब्रायन जॉनसन की जिंदगी पर आधारित है।

शार्क टैंक सीजन 4

रियलिटी शो शार्क इंडिया का चौथा सीज़न जनवरी महीने में रिलीज़ हो रहा है और यह सीज़न सोनी लिव पर रिलीज़ किया जाएगा। इस सीरीज के एपिसोड्स 6 जनवरी से स्ट्रीम होंगे। शार्क टैंक को काफी लोग पसंद करते है वही एक बार फिर से दर्शकों को इस शो को देखने का मौका मिलेगा। 

काला वारंट

नेटफ्लिक्स पर ब्लैक वारंट नाम की एक वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। इस सीरीज के एपिसोड्स 10 जनवरी से स्ट्रीम किए जाएंगे। यह वेब सीरीज सुनील गुप्ता और सुनेत्रा चौधरी की किताब ब्लैक वारंट पर आधारित है।

मिशन इम्पॉसिबल



हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज की सुपरहिट फिल्म मिशन इम्पॉसिबल का नया भाग इसी महीने 11 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

पाताल लोक 2

पाताल लोक 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज का दूसरा पार्ट अब 17 जनवरी को रिलीज होगा। 

रोशन्स



बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के परिवार पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री पिछले काफी समय से चर्चा में है। अब यह डॉक्यूमेंट्री 17 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के बीच आखिरकार शुक्रवार को फिल्म The Kerala Story 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। निर्देशक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...