back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजपाल यादव को सपोर्ट करते नजर आए ये लोग, टीवी के राम ने भी बढ़ाया मदद के लिए हाथ

राजपाल यादव इस समय काफी मुसीबत का सामना कर रहे हैं और उनकी मदद करने के लिए कई लोग अब उनको सपोर्ट कर रहे हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस में इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं। उन्होंने खुद आकर जेल में सरेंडर किया था। बताया जा रहा है कि वे पूरी तरह टूट चुके हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि उनको आर्थिक रूप से मदद करने लोग आगे आ रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार यह भी पता चला था कि उन्होंने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं है। अब बॉलीवुड से लेकर नेता नगरी तक के लोग उनका खुलकर सपोर्ट करते हुए नजर आए।

सोनू सूद


राजपाल यादव की मदद करने सोनू सूद सबसे पहले आगे आए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वे राजपाल को अपनी फिल्म ऑफर कर रहे हैं और साइनिंग अमाउंट भी दे रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से भी मदद के लिए अपील की। सोनू सूद कैसे कम ने हर किसी की आंखें खोल दी और कई लोग सामने आने लगे और राजपाल यादव की मदद करने लगे। 

इंद्रजीत जैम


जैम म्यूजिक के प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह ने भी राजपाल यादव की मदद करते हुए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने राजपाल यादव की बढ़कर तारीफ की इसके साथ ही उन्होंने उनका सपोर्ट किया। इंद्रजीत जैम ट्यून्स फैमिली की ओर से राजपाल को 1 करोड़ 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

तेज प्रताप यादव 


जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव के परिवार को 11 लाख रुपए की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी बात कही और परिवार की सहायता करने की इच्छा जताई।

डायरेक्टर अनीज बज्मी


डायरेक्टर अनीज बज्मी ने भी राजपाल यादव की मदद करते हुए उन्हें हर संभव सपोर्ट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जितना हो सकेगा वे उनकी मदद करेंगे। उन्होंने बॉलीवुड से भी मदद करने की गुहार लगाई। इसके बाद कई और लोग भी उनकी मदद करने और उन्हें सपोर्ट करने के लिए सामने आ रहे हैं। 

गुरमीत चौधरी


टीवी के राम से फेमस गुरमीत चौधरी ने भी राजपाल यादव का सपोर्ट किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए राजपाल यादव की काफी तारीफ की है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा कि इतने सीनियर कलाकार को इस तरह मुश्किल में देखकर दुख हो रहा है। एक कलाकार और इंसान होने के नाते वे हर संभव राजपाल यादव की मदद करेंगे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अपील की कि सभी एक होकर आगे आए और मदद करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...