back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Year Ender 2024: इस साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर छाई रहीं ये फिल्में, दर्शकों ने खूब सराहा

साल 2024 कुछ ही दिन में समाप्‍त होने जा रहा है। इस साल कई बड़े सितारों की एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्मों ने लोगों का दिल जीता। आइए, जानते हैं उन फिल्मों के बारे में....

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । साल 2024 कुछ ही दिन में समाप्‍त होने जा रहा है। ऐसे में इस वर्ष की कुछ सफलताओं को याद करने का समय आ गया है। इस साल कई बड़े सितारों की एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्मों ने लोगों का दिल जीता तो वहीं कई फिल्‍में बड़े सितारों के होने के बाद भी नहीं चल पाईं, जबकि कुछ फिल्‍में ऐसी भी रहीं जिनमें कोई नामी सितारा तो नहीं था, पर दर्शकों द्वारा उसे खूब सराहा गया । बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से भी यह साल फिल्मों के लिए अच्छा साबित हुआ है । 

स्त्री 2

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री 2’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला है । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस सफल फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 858.4 करोड़ रुपए रहा है।

भूल-भूलैया 3

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल-भूलैया 3′ ने भी दर्शकों का प्यार जीतने में बहुत सफलता अर्ज‍ित की । हालांकि, इसके सेकेंड हाफ को दर्शकों ने बेहतर माना था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। रु. 150 करोड़ की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है, वह शानदार है। यह राशि भी कोई कम नहीं, 396.7 करोड़ बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का डोमेस्टिक नेट कलेक्शन 2.5 करोड़ रुपये है। 

सिंघम अगेन

2024 की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में ‘सिंघम अगेन’ का नाम भी शामिल है। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म के डायलॉग्स लोगों को खूब पसंद आए। फिल्म की पूरी कास्ट को बड़े पर्दे पर सिनेमा प्रेमियों का प्यार मिला है। इस फिल्‍म में सभी एक्‍टर्स की एक्‍ट‍िंग पसंद की गई । कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 378.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

फाइटर फिल्म

लोग 2023 के अंत से ही ऋतिक रोशन स्टारर ‘फाइटर’ की रिलीज का इंतजार कर रहे थे, इस साल जब फिल्म रिलीज हुई तो इसे दर्शकों के प्यार की कोई कमी नहीं हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 355.4 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

वेट्टायन फिल्म

इस लिस्ट में रजनीकांत स्टारर ‘वेट्टायन’ का नाम भी शामिल है। 10 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल साबित हुई है। इस फिल्म के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 255.8 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘पुष्पा 2: द रूल’



साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ इस माह दिसम्‍बर में ही रिलीज हुई है । रिलीज होने के बाद यह फिल्‍म पहले ही दिन कमाई के अपने पुराने रिकार्ड तोड़ने में सफल रही, इस फिल्‍म को बॉक्स ऑफिस पर अभी सिर्फ चार दिन बीते हैं और फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ कमाई चल रही है । इस वक्त पूरी दुनिया में ‘पुष्पा 2’ का ही बोल-बाला नजर आ रहा है। पहले दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 294 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि दूसरे दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 90.10 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, यदि तीसरे दिन की बात की जाए तो फिल्म ने दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में फिल्म का अब तक का कलेक्शन 383.7 करोड़ रुपए हो चुका है । 

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 115 करोड़ रुपये है, जिसमें कि सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी वर्जन से 73.5 करोड़ रुपये आया है। उसके बाद तेलुगु वर्जन से 31.5 करोड़ रुपये और तमिल वर्जन से 7.5 करोड़ रुपये आए । आपको बतादें कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ वर्ष 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज का अगला भाग है, इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है, फिल्म में लाल चंदन की तस्करी की खतरनाक दुनिया से जुड़ी हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस धमाका: शाहिद-विशाल की जोड़ी ने 14 दिन में कमाए 61 करोड़, दर्शक हुए दिवाने

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी सहयोगी फिल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के पहले हफ्ते से ही...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...