नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म और सिनेमा प्रेमियों के लिए इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का भूचाल आने वाला है। क्योंकि इस हफ्ते कई बेहतरीन फिल्में रिलीज होने को तैयार है। तो अगर इस हफ्ते आप घर पर हैं तो इ फिल्मों को देखकर अपना वीकेंड खास बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन सी फिल्में किस दिन रिलीज होने जा रह है।
स्काई फोर्स
अक्षय कुमार, वीर पहारिया और सारा अली खान की फिल्म ‘स्काई फोर्स‘ सिनेमाघरों में तहलका मचाने को तैयार हैं इस फिल्म में एक बार अक्षय कुमार देश भक्ति के रंग में रंगे हुए दिखाई देंगे।फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन और दमदार डायलॉग दिखाए गए है। वहीं आपको बता दें कि ये फिल्म 24 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।
स्टार ट्रेक: सेक्शन 31
मिशेल योह ओमारी हार्डविक और केसी रोहल की फिल्म ‘स्टार ट्रेक: सेक्शन 31’ भी इस हफ्ते ही रिलीज हो रही है। ‘स्टार ट्रेक: सेक्शन 31’ में मिशेल योह स्टार ट्रेक: डिस्कवरी से सम्राट फिलिप जॉर्जियो के रूप में अपनी भूमिका को दोहराती हैं जिसे यूनाइटेड फ़ेडरेशन ऑफ प्लेनेट्स की सुरक्षा का काम सौंपा गया है।ये फिल्म भी 24 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।
बॉटल राधा
गुरु सोमसुंदरम, संचना नटराजन और जॉन विजय की तेलगु फिल्म ‘बॉटल राधा’ इस हफ्ते रिलीज होगी। बॉटल राधा’ एक अपकमिंग तमिल भाषा की ड्रामा है, जिसका निर्देशन दिनाकरन शिवलिंगम ने किया है और नीलम प्रोडक्शंस के तहत पा. रंजीत ने इसका निर्माण किया है।वहीं इस फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म भी 24 जनवरी को ही रिलीज होने वाली है।
फ्लाइट रिस्क
मार्क वाह्लबर्ग, मिशेल डॉकरी और टॉफर ग्रेस की हॉलीवुड फिल्म ‘फ्लाइट रिस्क’ भी इस हफ्ते रिलीज हो रही। फिल्म की रिलीज डेट ही बात करें तो ये फिल्म भी 24 जनवरी 2025 को ही रिलीज हो रही है। फिल्म ‘फ्लाइट रिस्क’ मेल गिब्सन द्वारा निर्देशित एक अपकमिंग एक्शन थ्रिलर है।फिल्म एक अमेरिकी मार्शल की कहानी है जो एक सरकारी गवाह को मुकदमे के लिए ले जाता है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि उन्हें ले जाने वाला पायलट एक हिटमैन है। ये फिल्म पूरी सस्पेंस से भरी हुई है।





