नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के गलियारों से एक खुशखबरी आ गई है जहां परिणीति चोपड़ा ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है, आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के घर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जहां परिणीति और उनके पति राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को शेयर किया है । अब वे दो से तीन की संख्या में बढ़ने वाले हैं। यानी घर में जल्द ही एक नया नन्हा मेहमान दस्तक देने वाला है।हालांकि इस खबर का अंदाजा तब लग गया था जब ये पावर कपल कपिल के शो पर आया था. वहां उन्होंने हिंट दे दिया था।
परिणीति चोपड़ा ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। वे और राघव चड्ढा इंस्टाग्राम पर दो से तीन होने की खुशखबरी अपने सभी चाहनेवालों के साथ शेयर की है। बता दे, कपिल शर्मा के शो में जब परिणीति-राघव ने अपनी बातचीत में छुपे इशारों से फैंस को हैरान कर दिया था। तभी से यह अंदेशा था कि ये कपल अपनी खुशियों को जल्द ही पूरे देश के साथ साझा करेगा। और अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेहद प्यारे अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है।
परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, हमारा छोटा-सा ब्रह्मांड रास्ते में है। अपार आशीर्वाद के लिए दिल से धन्यवाद।साथ ही उन्होंने नन्हे पाँवों के निशान और ‘नजर लगने से बचाने’ वाला इमोजी भी पोस्ट किया, जो उनके फैंस के लिए बेस्ट गुड न्यूज का पैकेज था।उनके पोस्ट में केक की तस्वीर भी थी, जिस पर बड़ा ही क्यूट फार्मूला लिखा था, 1+1=3, जो साफ-साफ दर्शाता है कि, उनकी खुशियों में एक नई जान आने वाली है। वीडियो में परिणीति अपने पति का हाथ थामे एक खूबसूरत सफर की शुरुआत करती नजर आईं, जो उनकी जिंदगी के इस नए चैप्टर की खुशी को दिखाता है।
बता दें कि, साल 2023 में राजस्थान के उदयपुर में धूमधाम से हुई परिणीति और राघव की शादी के बाद ये कपल अब पेरेंट्स बनने जा रहा है। इस खबर को सुनते ही बॉलीवुड गलियारों में खुशी की लहर दौड़ गई है, उनके दोस्त, परिवार और फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस खुशखबरी पर ढेरों प्यार और आशीर्वाद की बौछार हो रही है।
कपिल शर्मा के शो पर भी जब कपिल ने मजाकिया अंदाज में पूछा था, “गुड न्यूज कब देंगे?” तो राघव ने हंसते हुए जवाब दिया था, “जल्दी देंगे, आपको गुड न्यूज भी देंगे।” उस वक्त परिणीति की झलक से ही ये अंदेशा हो गया था कि फैंस के लिए कुछ बड़ा आने वाला है।
तो अब इस जोड़ी की खुशियों में चार चाँद लग गए हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही मॉम और डैड बनने जा रहे हैं, और उनके इस नन्हे मेहमान के आने की खबर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला रही है।फैंस और बॉलीवुड सितारे इस नई शुरुआत के लिए उन्हें दिल से शुभकामनाएं दे रहे हैं।





