back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक्‍ट्रेस संगीता बिजलानी के फार्महाउस में चोरी, चोरों ने जमकर मचाया उत्‍पात, पुलिस ने शुरू की जांच

एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के पुणे जिले के मावल स्थित फार्महाउस में चोरी और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड की चमक-दमक और मॉडलिंग की दुनिया में ‘बिजली’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस संगीता बिजलानी एक मुश्किलों में फंस गई हैं। एक्ट्रेस के पुणे जिले के मावल स्थित फार्महाउस में चोरी और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरों ने पूरे फॉर्महाउस में जमकर उत्पात मचाया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

मामले में पुणे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस वारदात के बारे में तब पता चला जब एक्ट्रेस कई महीनों बाद अपने फॉर्महाउस पर पहुंचीं। अधिकारी के मुताबिक, यह घटना तब सामने आई जब संगीता बिजलानी चार महीने बाद टिकोना गांव स्थित अपने फार्महाउस पहुंचीं।

पुलिस को दी गई शिकायत में संगीता बिजलानी ने बताया कि, जब वह इस घटनास्‍थल पर पहुंची तो फार्महाउस का मुख्य दरवाजा और खिड़की की ग्रिल टूटी हुई मिली, एक टेलीविजन गायब था और कई घरेलू सामान जैसे पलंग, फ्रिज और CCTV कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे।

घटना के बाद संगीता बिजलानी ने क्‍या बतााया

संगीता बिजलानी ने पुणे ग्रामीण पुलिस एसपी को लिखे शिकायती आवेदन में बताया है कि, वह अपने पिता की तबीयत खराब होने के कारण फार्महाउस पर पिछले कुछ महीनों से नहीं आ सकी थीं। उन्होंने बताया, ‘आज मैं अपनी दो घरेलू सहायकों के साथ फार्महाउस पहुंची। 

फार्महाउस का सारा सामान बिखरा हुआ मिला 

वहां पहुंचकर देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाने पर विंडो की ग्रिल टूटी हुई मिली, एक टेलीविजन गायब था और दूसरा टूटा हुआ था।’उन्होंने बताया कि ऊपर की मंजिल में सब कुछ बिखरा हुआ था, बिस्तर टूटे हुए थे और कई घरेलू सामान और कीमती वस्तुएं या तो गायब थीं या क्षतिग्रस्त कर दी गई थीं।

 लोनावला पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दिनेश तायडे ने एक मीडिया समाचार को बताया कि, घटना की जांच के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है। उन्होंने कहा, ‘जैसे ही नुकसान और चोरी का आकलन पूरा होगा, हम औपचारिक तौर पर केस दर्ज किया जाएगा।

बता दें कि, संगीता बिजलानी ने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। एक्‍ट्रेस ने 1980 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड के तर्ज पर आगे बढ़ी। जिसके बाद उन्होंने ‘त्रिदेव’, ‘विष्णु देवा’, और ‘युगांधर’ जैसी फिल्मों में काम किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...