back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने वाला शख्‍स का नहीं उलझ रहा किस्सा, पुलिस के लिए पहेली बना हमलावर

सैफ अली खान के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हुई घटना की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए टेड़ी खीर साबित हो रहा है। यह घटना पुलिस के लिए एक पहेली बना हुई है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हुई घटना की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए टेड़ी खीर साबित हो रहा है। वहीं अस्‍पताल में भर्ती सैफ अली खान की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह घटना पुलिस के लिए एक पहेली बना हुई है, क्‍योंकि 12 मंजिला अपार्टमेंट के सिर्फ छठी मंजिल के सीसीटीवी कैमरे में ही हमलावर की तस्‍वीर दिखी है। जेह की केयरटेकर इलियामा फिलिप का कहना है कि हमलावर ने 1 करोड़ रुपये की मांग की थी।  

 पुलिस के लिए पहेली बने ये सवाल 

सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध हमलावर की तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह पीठ पर एक बैग टांगे और गले में गमछा लटकाए सीढ़ियों से उतरता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन पुलिस के लिए अब भी ऐसे कई अनसुलझे सवाल हैं, जिनका जवाब पुलिस ढूंढ रही है। जानिये क्‍या हैं ये सवाल – पहला सवाल यह उठ रहा है कि हमलावार सैफ के बच्चों के कमरे तक कैसे पहुंच गया। यह भी कहा जा रहा है कि उसने फायर एग्जिट का रास्‍ता अपनाया था। वहीं दूसरा सवाल यह है कि सिक्योरिटी गार्ड को हमलावर कैसे नहीं दिखा। क्या कोई भी अनजान व्यक्ति इतनी आसानी से बिल्डिंग में घुस सकता है? 

ऐसा करना किसी नये व्यक्ति का काम नहीं है। 

तीसरा सवाल यह है कि क्‍या इस घटना के पीछे कोई अंदर का व्यक्ति शामिल था। क्‍योंकि हमलावर को बिल्डिंग की पूरी जानकारी थी। वहीं सैफ की बिल्डिंग के रिनोवेशन कर रहे मजदूरों और सैफ के स्टाफ भी पूछताछ की जा रही है। यह संभावना जताई जा रही है कि बिल्डिंग का रेगुलर एक्सेस जानने वाला व्‍यक्ति इस घटना में शामिल है। चौथा सवाल यह उठा रहा है कि क्या हमलावर को बिल्डिंग का पूरा ले-आउट पहले से पता था? हमलावर जितनी आसानी ने बिल्डिंग घुसा है और सीधे सैफ के घर तक पहुंचा है, ऐसा करना किसी नये व्यक्ति का काम नहीं है। 

जबकि एंट्रेस पर भी कैमरा लगा हुआ है।

वहीं सबसे ताज्जुब की बात यह सामने आई है कि सिर्फ एक सीसीटीवी फुटेज के अलावा हमलावर किसी दूसरे कैमरों में नजर क्‍यों नहीं आ रहा। जबकि एंट्रेस पर भी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस को शक है कि हमलावर को बिल्डिंग की अच्‍छे से जानकारी थी इसलिए उसने 11वें फ्लोर पर स्थित सैफ के घर तक जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया। पुलिस का कहना है कि उसने ग्राउंड फ्लोर तक पहुंचने के लिए शाफ्ट का इस्तेमाल किया होगा और पीछे के रास्ते से भागा होगा। क्‍योंकि यहां सीसीटीवी नहीं है।

पकड़ा गया एक संदिग्ध शख्स

बता दें कि सैफ अपनी पत्नी करीना और दोनों बच्चों तैमूर व जेह के साथ मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा के 12 मंजिला अपार्टमेंट में रहते हैं। उनके साथ पांच घरेलू सहायक भी रहते हैं। पुलिस ने बताया कि अभी तक हमलावर के घर में घुसने के कोई निशान नहीं मिले हैं। वहीं जांच के दौरान पुलिस को एक्टर के घर से एक तलवार भी मिली है लेकिन अभी तक ये नहीं पता चला की ये तलवार एक्टर की है या फिर हमलावर की। हलांकि अब पुलिस ने एक संदिग्ध शख्स को पकड़ लिया हैं लेकिन अभी तक कुछ क्लियर नहीं हुआ है।  

Advertisementspot_img

Also Read:

शर्मिला टैगोर ने दी थी व्हीलचेयर में बाहर निकलने की सलाह, लेकिन सैफ ने क्यों ठुकराया सुझाव, जानिए पूरी कहानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने उस खौफनाक रात की दास्तान बयां की है जब एक चाकूधारी हमलावर ने उनके घर...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...