नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेस्सी जिस फिल्म में होते हैं उस फिल्म से एक अच्छे कंटेंट की उम्मीद होती है। द साबरमती रिपोर्ट के साथ भी कुछ ऐसा ही है। फिल्म के साथ विक्रांत मैसी का जुड़ना मूवी में एक शानदार परफॉर्मेंस के साथ सुपरहिट की गारंटी भी देता है।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में 27 फरवरी 2002 में हुए गोधरा कांड को दिखाया गया है। इस दौरान गुजरात के Sabarmati Express ट्रेन में आग लगी थी जिसकी वजह से कई बेगुनाहों की जान चली गई थी। इस कहानी का सच क्या है ? यह हादसा है या साजिश ? यह फिल्म एक जर्नलिस्ट के नजरिए से जांच पड़ताल करती है।
कैसी है विक्रांत मैसी की फिल्म
फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ बड़े ही हिम्मत से सच की कहानी को बयां करती है। मीडिया के नजरिए से चीजों को सामने लाती है, लेकिन बहुत कुछ ऐसा है जो मीडिया को इमेज को खराब बना देती है। फिल्म में हर एक पहलू पर बारीकी से ध्यान दिया है।
दस्तावेज का काम करती है फिल्म
आज की नई पीढ़ी जैसे गोधरा कांड के बारे में नहीं पता यह फिल्म उनके लिए यह फिल्म एक दस्तावेज की तरह है। फिल्म की खासियत है कि वह कहीं बोर नहीं कर रही है कहीं ज्यादा नहीं खींची जा रही।
विक्रांत मैसी की एक्टिंग
फिल्म विक्रांत मैसी की एक्टिंग की बात करें तो एक्टर एक बार फिर 12वीं फेल के बाद फॉर्म में लौटे हैं। विक्रांत मैसी ने बड़े ही प्रोफेशनल तरीके से यह किरदार निभाया है। रिद्धि डोगरा ने भी फिल्म में कमाल का काम किया है। एक्ट्रेस राशि खन्ना ने भी एक ट्रेनी जर्नलिस्ट का किरदार बखूबी निभाया है।
एकता कपूर ने ली यूनिक कहानी
एकता कपूर को सास बहू और लव जैसे कंटेंट के लिए जाना जाता है, लेकिन उन्होंने इससे हटकर एक यूनिक कहानी ली है। जिस घटना ने सैकड़ों लोगों को झुलसा दिया था वह अब लोगों के सामने खुलकर सामने आई है।





