back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविड के कारण इंडो-पोलिश फिल्म नो मीन्स नो की रिलीज टली

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। निर्देशक विकास वर्मा की नो मीन्स नो की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इसकी वजह ये है कि इसके निर्देशक को लगता है कि इस फिल्म को रिलीज करने का यह सही समय नहीं है। पहले निर्देशक ने इसे 5 नवंबर तक रिलीज करने की योजना बनाई थी, लेकिन अब परि²श्य को देखते हुए उन्होंने तारीख टाल दी। वह कहते हैं कि यह नो मीन्स नो जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्म के लिए यह सही समय नहीं है, एक साथ दुनिया भर में रिलीज संभव नहीं है। सिनेमाओं में 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी है और सिंगल-स्क्रीन थिएटर तैयार नहीं हैं। यहां तक कि सार्वजनिक परिवहन में, केवल पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोगों को ही जाने की अनुमति है। जून 2022 सही समय होगा, जहां पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। इंडो-पोलिश फिल्म नो मीन्स नो की शूटिंग मुख्य रूप से पोलैंड में हुई है। इसमें ध्रुव वर्मा, गुलशन ग्रोवर, शरद कपूर, दीपराज राणा, नीतू चंद्रा और कैट क्रिस्टन और अन्ना एडोर जैसे कुछ नए चेहरे हैं। जाने-माने पोलिश अभिनेता अन्ना गुजि़क, और नतालिया बाक, सिल्विया चेक, जेरजी हैंडजलिक और पावेल चेक जैसे अन्य भी फिल्म में दिखाई देंगे। नो मीन्स नो 17 जून 2022 को रिलीज होगी। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...