नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । नए साल की शुरुआत में मनोरंजन का भंडार खुलने वाला है। जनवरी में सिनेमा और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म्स पर ढेर सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी, जो दर्शकों को हर मूड के हिसाब से रोमांच और मस्ती देंगी। जिसमें एक्शन, हॉरर, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा हर तरह की कहानी देखने को मिलेगी। कुछ नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियां भी पहली बार नजर आएंगी। आइए जानते हैं कि जनवरी 2026 में थिएटर और ओटीटी में कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं।
‘इक्कीस’
साल की शुरुआत बड़े धमाके के साथ होगी। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया डेब्यू कर रहे हैं। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म रोमांस, ड्रामा और भावनाओं से भरपूर होने वाली है।
‘मायासभा’
जावेद जाफरी की नई साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘मायासभा’ 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ‘तुंबाड’ के निर्देशक राही अनिल बर्वे द्वारा निर्देशित यह फिल्म रहस्य और सस्पेंस से भरपूर है, जो दर्शकों के दिमाग को चौंकाने का काम करेगी।
‘बॉर्डर 2’
1997 की हिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल अब बड़े परदे पर। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम किरदार निभाएंगे। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म वॉर, रोमांच और देशभक्ति के तड़के से भरपूर होगी।
हैप्पी पटेल’
वीर दास के निर्देशन में बनी ‘हैप्पी पटेल’ जासूसी और रोमांच से भरपूर है। फिल्म 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसमें वीर दास के साथ मोना सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह कहानी सस्पेंस और रहस्य की दुनिया में दर्शकों को ले जाएगी।
‘राहु-केतु’
पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘राहु-केतु’ दर्शकों को हंसी और मस्ती से भर देगी। फिल्म 16 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में चंकी पांडे, शालिनी पांडे और अमित सियाल भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
वन टू वन चा चा चा’
आशुतोष राणा की इस फिल्म में ललित प्रभाकर, अनंत विजय जोशी और नायरा बनर्जी जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पूरी फिल्म कॉमेडी पर आधारित है और दर्शकों को हंसी का भरपूर तड़का देने का वादा करती है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज और फिल्में
वेब सीरीज:-
‘लूपिन’ सीजन 4 – 1 जनवरी, नेटफ्लिक्स
‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ सीजन 2 – 9 जनवरी, SonyLIV
‘पीपल वी मीट ऑन वेकेशन’ – 9 जनवरी, नेटफ्लिक्स
‘तस्करी: द स्मगलर’स वेब’ – 14 जनवरी, नेटफ्लिक्स
‘ए नाइट ऑफ़ सेवन किंगडम’ – 19 जनवरी, जियोहॉटस्टार
ओटीटी फिल्में:-
‘अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2’ – 9 जनवरी, नेटफ्लिक्स
‘मस्ती 4’ – 16 जनवरी, जी5
‘हैप्पी पटेल’ – 16 जनवरी, (सिनेमाघरों के साथ ओटीटी स्ट्रीमिंग भी संभावित)
‘तेरे इश्क में’ – 23 जनवरी, नेटफ्लिक्स
‘धुरंधर’ – 30 जनवरी, नेटफ्लिक्स





