नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म Border 2 ने रिलीज होते ही दर्शकों को दीवाना बना दिया था फैंस बहुत दिन से ऐसी ही फिल्म का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और इस दौरान इसकी कमाई ने सभी को चौंका दिया है।फिल्म का कलेक्शन बढ़ता ही जा रहा है तो चलिए जानते हैं कि अब तक फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म का कलेक्शन
Sacnilk के अनुसार बॉर्डर 2 ने छठे दिन 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो कि अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। इसके बावजूद, फिल्म ने भारत में कुल 213 करोड़ रुपये की कमाई की है। छठे दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 16.78% रही, जिसमें सुबह के शो में 7.52%, दोपहर के शो में 17.27%, शाम के शो में 19.82% और रात के शो में 22.50% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। आपको बता दें कि सर में भारतीय बॉक्स ऑफिस के अलावा अंतरराष्ट्रीय पर भी काफी अच्छा कलेक्शन किया है।
अब तक के कलेक्शन का ग्राफ
पहले दिन 30 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 36.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 59 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 20 करोड़ रुपये और छठे दिन 13 करोड़ रुपये। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का प्रदर्शन दूसरे हफ्ते के वीकेंड पर भी शानदार रहेगा। अगर ऐसे ही फिल्म की रफ्तार बढ़ती रही तो जल्द ही 300 के करोड़ या फिर पहुंच जाएगी।
सनी देओल की सबसे जादा कमाई करने वाली फिल्म
‘बॉर्डर 2’ सनी देओल की अभी तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर सनी देओल की फिल्म गदर 2 है। ‘गदर 2’ का टोटल नेट केलक्शन 525.7 करोड़ था। बॉर्डर 2 213 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे पर सनी देओल की फिल्म जाट है। फिल्म का कलेक्शन 88.72 करोड़ था।





