back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म ‘इमरजेंसी’ की धीमी रही ओपनिंग, कंगना रनौत की एक्टिंग की हो रही तारीफ, वीकएंड पर कमाई बढ़ने की उम्‍मीद

फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत की एक्टिंग की दर्शकों ने खूब तारीफ की है। इस फ‍िल्‍म की टक्‍कर अजय देवगन की फिल्म 'आजाद' से है। जानिए 'इमरजेंसी' का फर्स्‍ट डे कलेक्‍शन कैसा रहा।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। विवादों से घिरने के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी ओपनिंग रही। हांलाकि इस फिल्म और कंगना की एक्टिंग की दर्शकों ने खूब तारीफ की है। इस फ‍िल्‍म की टक्‍कर अजय देवगन की फिल्म ‘आजाद’ से है। जानिए ‘इमरजेंसी’ का फर्स्‍ट डे कलेक्‍शन कैसा रहा। देश में लगे आपातकाल की घटना पर आधारित इस फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े देखे जाएं तो पहले दिन इसने कुछ खास कमाई नहीं की।

बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हुई फिल्में 

फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के बाद कंगना की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हुई हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘तेजस’ भी फ्लॉप रही थी। वहीं ‘इमरजेंसी’ का फर्स्‍ट डे कलेक्शन कंगना की ‘तेजस’ से बेहतर रहा है। क्‍योंकि तेजस ने ओपनिंग डे पर 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने पहले दिन करीब दो करोड़ 35 लाख रुपये का बिजनेस किया है। जो कि फिल्म की धीमी शुरुआत मानी जा रही है। यह फिल्म करीब 25 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई है। हांलाकि वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्‍मीद है। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर कंगना की एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हो रही है।

कंगना की पिछली फिल्में रहीं फ्लॉप 

कंगना रनौत की पिछली पांच फिल्मों की बात की जाए तो ‘तेजस’ से पहले उनकी फिल्म धाकड़ साल 2022 में रिलीज हुई थी, इसने ओपनिंग डे पर सिर्फ 55 लाख रुपये ही कमाए थे। वहीं साल 2021 में थलाइवी इससे भी कम सिर्फ 32 लाख रुपये का कारोबार ही कर सकी थी। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थीं। वहीं साल 2020 में रिलीज हुई पंगा भी फ्लॉप रही। साल 2019 में रिलीज की गई फिल्म ‘मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी’ ने ओपनिंग डे पर 7.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जो कि बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। इसके बाद कंगना की कोई फिल्म हिट नहीं हो सकी । 

औसत से कम रही कमाई 

बॉक्स ऑफिस के गणित के अनुसार यदि कोई फिल्म अपने बजट का दस फीसदी पहले दिन कमाती है तो इसकी शुरुआत औसत मानी जाती है। और यदि 20 फीसदी कमाए तो अच्छी शुरुआत मानी जाती है। वहीं आंकड़ों के हिसाब से ‘इमरजेंसी’ की पहले दिन की कमाई औसत से कम रही है। 

कंगना के सांसद बनने के बाद ये पहली फिल्म

कंगना रनौत के सांसद बनने के बाद उनकी यह पहली फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हालांकि इसकी मेकिंग सांसद बनने से पहले ही शुरू हो चुकी थी। इस फ‍िल्‍म में उनके अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपदे, महिमा चौधरी जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। वहीं क्रिटिक्स से इस फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kangana Ranaut ने इस प्रकार दर्शकों पर चलाया अपना जादू, ये रही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵