back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

थमन तेलुगू इंडियन आइडल में एक प्रतियोगी के बेटे की शिक्षा का उठाएंगे खर्च

हैदराबाद, 7 मई (आईएएनएस)। एस. थमन अपनी अगली फिल्म सरकारू वारी पाटा की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वे एक सिंगिंग रियलिटी शो तेलुगू इंडियन आइडल के जज भी हैं। थमन शो में एक प्रतियोगी के शब्दों से प्रेरित होकर उन्होंने अगले तीन वर्षो के लिए उनके बेटे की शिक्षा के लिए धन देने का वादा किया। अपने गायन प्रदर्शन से जजों को प्रभावित करने वाली तेलुगू इंडियन आइडल की प्रतियोगी रेणु कुमार ने मदर्स डे मनाने के लिए अपनी मां को मंच पर बुलाया। रेणु कुमार ने मंच पर अपने भाषण के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान संघर्ष किया और अपने बेटे की शिक्षा का खर्च भी नहीं उठा सके। शो में जज नित्या मेनन और कार्तिक ने थमन के मजबूत इरादों की सराहना की। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

GATE 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, पास करते ही मिल सकती है सरकारी नौकरी; इन 25 कंपनियों में मिलता है मौका, जानिए कैसे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंजीनियरिंग के सबसे बड़े एग्जाम GATE 2026 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा को पास...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵