नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म ‘The Greatest Of All Time GOAT’ सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। एक्टर के फैंस में इस फिल्म का बड़ा क्रेज देखने को मिला। इसी वजह से फिल्म का पहला शो कई जगहों पर सुबह 4 बजे ही रिलीज कर दिया गया था। एक्टर की इस फिल्म का क्रेज इसलिए भी बहुत ज्यादा है क्योंकि वह अपनी आखिरी फिल्म के बाद पॉलिटिक्स में एंट्री लेंगे। एक्टर ने इसी साल फरवरी के महीने में राजनीति ज्वाइन करने को लेकर अनाउंसमेंट भी की थी।
एक्टिंग छोड़ रहे हैं थालापति विजय
एक्टर थलापति विजय ने यह साफ कर दिया है कि वह दो फिल्मों के बाद एक्टिंग करियर को छोड़ देंगे। थलापति की पहली फिल्म ‘GOAT’ है, जो रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं, अभी दूसरी फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है। यही वजह है कि एक्टर के फैंस के लिए यह फिल्म बहुत खास है क्योंकि यह दोनों फिल्में उनके करियर की आखिरी फिल्में हैं। इतना ही नहीं, थलापति की फिल्म ‘GOAT’ रिलीज के पहले ही दिन अच्छा रिकॉर्ड बना रही है।
फिल्मी ने की 100 करोड़ की ओपनिंग
फिल्म ‘GOAT’ 5 सितंबर के दिन रिलीज हुई थी और अपने ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ की कमाई कर ली। फिल्म की रिलीज से पहले ही 12 हजार से भी ज्यादा एडवांस बुकिंग हुई थी। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग से 30 करोड़ का शानदार कलेक्शन हुआ था। इसी तरह से फिल्म के रिलीज के बाद ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ पर पहुंच गया।
हिंदी भाषा में ज्यादा नहीं चली फिल्म
थलपति विजय की फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज की गई है। हिंदी की बात करें तो इस तरफ भी एक्टर के फैंस की कमी नहीं है। हालांकि, फिल्म ने हिंदी में कुछ खास कमाल नहीं किया है जैसा की ‘कल्कि 2898 AD’ फिल्मों ने किया है। हिंदी में फिल्म को उत्तर भारत के नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स जैसे पीवीआर और आईनॉक्स में स्क्रीन्स नहीं मिली हैं।
थलपति विजय बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड
100 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाले इंडियन फिल्मों की लिस्ट में थलपति विजय की फिल्म भी पहुंचने वाली है। एक्टर शाहरुख खान के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे। बाहुबली 2- 217 करोड़, कल्कि 2898 AD- 191.5 करोड़, KGF 2- 159 करोड़, सालार पार्ट 1- 158 करोड़, लियो- 142.75 करोड़, साहो- 130 करोड़, जवान- 129 करोड़, आदिपुरुष- 127.50 करोड़, एनिमल- 116 करोड़, पठान- 105 करोड़ यह वह फिल्में है जो 100 करोड़ की फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।
फिल्म गोट की स्टार कास्ट
फिल्म ‘GOAT’ रिलीज के दिन से बवंडर मचा रही है। फिल्म की स्टार कास्ट भी दमदार है जो लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म ‘गोट’ को वेंकट प्रभु ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में एक्टर विजय डबल रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में विजय चंद्रशेखर, प्रभु देवा, प्रशांत, अजमल अमीर, स्नेहा, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू भी अहम किरदार निभा रहे हैं।





