
नई दिल्ली रफ्तार डेस्क| बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के फैन उनकी झलक पाने के उत्सुक रहते हैं। वैसे ही साउथ के सुपरस्टार कहने जाने वाले रजनीकांत भी फैंस के बीच में काफी पाॅपुलर हैं। साउथ के लोग उनको फिल्म देखने के बेताब रहते हैं। दोनों को एक साथ फिल्म में देखा जाए तो एंटरमेंट का डबल मजा देखने को मिल जाता है। दोनों सुपरस्टार को 32 साल बाद एक साथ फिल्म में करने जा रहे हैं। रजनीकांत की 170 वी फिल्म में बाॅलीवुड के महानायक की धुआधार एंट्री हो चुकी है। फिल्म का पहला लुक भी फैंस को दीवाना बनाने के लिए जारी हो गया है। लाइका प्रोडक्शन द्वारा सोशल मीडिया पर इसको लेकर अधिकारिक ऐलान किया है। जान लेते हैं रजनीकांत और अमिताभ बच्चन किस फिल्म में एक साथ काम करेंगे।
हाल ही में लाइका प्रोडक्शन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर जानकारी शेयर कते हुए लिखा है कि, ‘भारतीय सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन का Thaivar17 में साथ जुड़ने पर स्वागत होने वाला है। 'थलाइवर170' टीम को अमिताभ बच्चन की विशाल छवि से एक नई बुलंदी पर पहुंचने में सहायता मिलेगी।' इससे पहले सुपरस्टार रजनीकांत ने घोषणा करते हुए बताया कि वे अपनी 170वी फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हैं। ये फिल्म समाजिक संदेश देने के अलावा दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली हैं।
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत दोनों 32 साल पहले जबरदस्त फिल्म 'हम' में धमाल मचाते हुए नजर आए थ । फिल्म में दोनों ने भाई का किरदार निभाया था। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब सराहा था। मूवी का निर्देशन निर्देशन मुकुल आनंद द्वारा किया गया था। फिल्म में दोनों की प्रचलित होने के बाद दोनों ने एक साथ दोबारा काम नहीं किय था। लेकिन 32 साल दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर दोबारा फैंस का दिल जीतने वाली है।
रजनीकांत की फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री काफी रोचक होगी। रजनीकांत की फिल्म 'थलाइवर 170' में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के अलावा 'पुष्पा' फेम फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती भी अहम किरदार करने वाले हैं। रितिका सिंह, मंजू वारियर और दुशारा विजयन को भी फिल्म में मौका दिया गया है। हालांकि फिल्म का टीजर रिलीज होने में काफी समय है। फिलहाल फिल्म की जल्द ही शूटिंग शुरु होगी।