back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेलुगू गायिका सुनीता ने गर्भावस्था की अफवाहों को खारिज किया

हैदराबाद, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलुगू गायिका सुनीता उपद्रस्टा ने गर्भावस्था को लेकर फैली अफवाह पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने प्रशंसकों से कहा, लोग ऐसी चीजें मानना बंद करें। शनिवार को सुनीता ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, हे भगवान, लोग पागल हैं, मैंने आज पहली बार आम के पेड़ के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और खबर इस तरह फैल गई। चीजों को मानना और अफवाहें फैलाना बंद करो। कुछ दिनों पहले कच्चे आम के पेड़ के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करने के बाद लोगों ने मान लिया कि वह मां बनने वाली है। गायिका के दो बच्चे हैं, एक बेटी और एक बेटा। दोनों बच्चे उनकी पहली शादी के हैं। सुनीता उपद्रस्टा ने पिछले साल हैदराबाद में डिजिटल उद्यमी राम कृष्ण वीरपानेनी से शादी की थी। शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही उपस्थित थे। उनकी दूसरी शादी के फैसले ने पहले कई धारणाओं को जन्म दिया, लेकिन गायिका तब तक चुप रही जब तक उनकी गर्भावस्था की अफवाहें फैलने नहीं लगीं। –आईएएनएस एचएमए/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...