back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेलुगु अभिनेता और दलित बुद्धिजीवी काठी महेश का निधन

अमरावती/चेन्नई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता, फिल्म समीक्षक, राजनीतिक विश्लेषक, व्यंग्यकार और दलित बुद्धिजीवी काठी महेश की शनिवार को चेन्नई के एक अस्पताल में मौत हो गई। एक पखवाड़े पहले आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक दुर्घटना में घायल हुए महेश का अस्पताल में इलाज चल रहा था। टॉलीवुड अभिनेता मांचू मनोज ने कहा, काठी महेश के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उनकी आत्मा को शांति मिले! ओम शांति। तेलुगु फिल्म उद्योग में एक और युवा और उभरते हुए नायक सुधीर बाबू ने कहा कि महेश का निधन एक सदमे के रूप में आया। 26 जून को, चित्तूर जिले के मूल निवासी महेश की उस समय दुर्घटना हो गई, जब उनकी कार को पीछे से एक कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी थी। कई लोगों का मानना था कि फिल्म समीक्षक बच जाएंगे, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। महेश अभिनेता-राजनेता और जनसेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण के मुखर आलोचक थे और वह विभिन्न विषयों पर अपनी तीखी टिप्पणियों के लिए जाने जाते थे। हैदराबाद विश्वविद्यालय के पासआउट महेश ने कई फिल्मों में अभिनय किया था और हाल ही में तिरुपति संसदीय उपचुनाव में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी के लिए प्रचार किया था। दलित समुदाय के एक बुद्धिजीवी के रूप में, महेश नियमित रूप से उनके अधिकारों और सुरक्षा के लिए अभियान और विचार-विमर्श करते रहते थे। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵