तेलंगाना की 23 वर्षीय मानसा वाराणसी को 57 वें फेमिना मिस इंडिया 2020 में मिस इंडिया के खिताब से नवाजा गया। मिस इंडिया 2019 सुमन राव ने मानसा को मिस इंडिया का ताज पहनाया, जो दिसंबर 2021 में 70 वें मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस बीच, हरियाणा की मनिका श्योकंद को मिस ग्रैंड इंडिया 2020 घोषित किया गया और उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह को मिस इंडिया 2020 की उपविजेता घोषित किया गया।




