नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर जिन्होनें अपने करियर में कई फिल्में बनाई, जहां वे आए दिन अपने सोशल अकाउंट के जरिए भी एक्टिव नजर आते रहते है अब वहीं एक बार फिर अनुपम खेर की निर्देशित और अभिनीत फिल्म‘तन्वी द ग्रेट’ 18 जुलाई 2025को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था, जिसे खूब सराहना मिली थी। अब वहीं इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के बाद फैंस के एक्स पर प्रतिक्रियाएं आ रही है। जाने कैसी लगी फैंस को ये फिल्म।
बता दे, अनुपम खेर की निर्देशित और अभिनीत फिल्म‘तन्वी द ग्रेट’ जिसमें शुभांगी दत्त, नासिर, अरविंद स्वामी, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी, करण टैकर, इयान ग्लैन और जैकी श्रॉफ जैसे कई कलाकारों ने काम किया है इसमें संगीत एम. एम. कीरावनी ने दिया है। आइए जानते है इस फिल्म की कहानी के बारे में।
कहानी
तन्वी एक खास बच्ची, जो अपने शहीद पिता का सपना पूरा करना चाहती है. उसका जज़्बा, मासूमियत और ज़िद, उसे एक ऐसे सफ़र पर ले जाती है जो इमोशनल भी है और मोटिवेट करने वाला भी।
कमियां
इन सब में एक इंटरवल से पहले बाद में फिल्म कई जगह खिंचती नज़र आती है, जिसकी वजह से ये लंबी लगती है और वैसे भी फिल्म दो घंटे से ज़्यादा की है। फिल्म को देखने के बाद कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जिसमें एक यूजर ने लिखा कि ये शानदार फिल्म है और अनुपम खेर और शुभांगी की एक्टिंग ने दिल जीत लिया। कुछ ने इसे प्रेरणादायक बताया है। तो वहीं कुछ ने इसकी कमियों पर ध्यान दिया , जिसमें फिल्म अचानक एक हाई पॉइंट पर पहुंचती है और फिर लो पॉइंट पर आ जाती है। यहां इंटरवल हो सकता था, पर फिल्म एक इमोशनल ऊंचाई पर जाकर फिर नीचे गिरती है. और ऐसा ही इंटरवल के बाद भी होता है.
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी की बात करें तो, इसमें 21 वर्षीय तन्वी रैना की कहानी है, जो ऑटिज्म डिसऑर्डर का शिकार है। अपने साहस और हौसले के दम पर सबको चौंका देती है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शुभांगी दत्त नजर आ रही हैं।




