नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ‘नो एंट्री’ फिल्म तो सबको याद ही होगी तो वहीं मेकर्स अब नो एंट्री 2 बना रहे हैं जिसमें वरुण धवन,अर्जुन कपूर और दलजीत दोसांझ नजर आने वाले हैं तो वहीं अब इस फिल्म में तमन्ना भाटिया की भी एंट्री हो गई है। इस समय तमन्ना भाटिया अपने डांस के कारण लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।
क्या ‘नो एंट्री 2’ में नेजर आएंगी तमन्ना भाटिया?
सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार में तमन्ना भाटिया की फिल्म में एंट्री हो गई है। हाल ही में वो अजय देवगन की ‘रेड 2’ के एक गाने में भी दिखी हैं। दरअसल वो स्पेशल सॉन्ग नशा में नजर आईं थी। इस गाने के सामने आने के बाद दर्शकों ने एक्ट्रेस को काफी ज्यादा पसंद किया उनका डांस मूव एक बार फिर से लोगों को पसंद आ रहा है आपको बता दें इससे पहले एक्ट्रेस फिल्म स्त्री 2 में आज की रात गाने पर डांस करती हुई नजर आई थी। एक्ट्रेस का यह गाना काफी वायरल हुआ था और काफी हिट भी।
अब रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी फिल्म ‘नो एंट्री 2’ के लिए बतौर फीमेल लीड एंट्री हुई है। दरअसल 2005 की फिल्म में जैसा बिपाशा बसु का रोल था, उसी तरह के किरदार में वो दिखने वाली हैं। यानी एक तरफ से एक्ट्रेस ने फिल्म से बिपाशा बसु को रिप्लेस किया है। अगर ऐसा होता है तो यह देखना काफी दिलचस्प होगा की एक्ट्रेस फिल्म में क्या कमाल दिखाती हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में तो एक्ट्रेस रहेंगे फिलहाल तमन्ना भाटिया का नाम कंफर्म हुआ है तो वहीं दूसरी कास्ट की तलाश जारी है।
क्या बॉक्स ऑफिस पर चलेगा इस फिल्म का जादू?
2005 में रिलीज हुई ‘नो एंट्री’ में सलमान खान,अनिल कपूर और बिपाशा बसु नजर आए।ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म काफी ज्यादा हिट हुई थी। वहीं अब मेकर्स इसका पार्ट 2 बनाने जा रहे हैं। हालांकि यह देखना होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या नहीं।




