tabu-vijay-varma-and-manoj-bajpayee-to-lend-their-voices-in-the-sandman
tabu-vijay-varma-and-manoj-bajpayee-to-lend-their-voices-in-the-sandman

तब्बू, विजय वर्मा और मनोज बाजपेयी द सैंडमैन में देंगे अपनी आवाज

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। नील गैमन की सबसे ज्यादा बिकने वाली ग्राफिक नॉवेल सीरीज द सैंडमैन के हिंदी वेरिएंट के कलाकारों की घोषणा गुरुवार को की गई। द सैंडमैन में तब्बू को एंकर के रूप में, विजय वर्मा को मॉर्फियस/ड्रीम की मुख्य भूमिका में, मनोज वाजपेयी को डॉक्टर डेस्टिनी के रूप में और नीरज काबी को लूसिफेर के रूप में दिखाया जाएगा। इसके अलावा, इसमें जॉन कॉन्सटेंटाइन के रूप में आदर्श गौरव, डेथ के रूप में कुब्रा सैत, डिजायर के रूप में सुशांत दिवगीकर और कैलीओप के रूप में तिलोत्तमा शोम भी हैं। ऑडिबल इंडिया के वीपी और कंट्री जीएम शैलेश सावलानी ने आगे बताया कि, द सैंडमैन एक सांस्कृतिक घटना है जिसने उत्साही लोगों को प्रभावित किया है। हम भारत की कुछ सबसे प्रसिद्ध, प्यारी और प्रतिष्ठित आवाजों को एक साथ लाने के लिए रोमांचित हैं। हमें विश्वास है कि प्रशंसक और श्रोता इसे पसंद करेंगे। --आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in