back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

27 साल पहले आज ही के दिन सुष्मिता सेन ने जीता था मिस यूनिवर्स का ख़िताब

अभिनेत्री सुष्मिता सेन के लिए आज का दिन बहुत खास है। आज से 27 साल पहले 21 मई,1994 को उन्होंने फिलीपींस में हुई 43वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था और हर भारतीय को गौरवान्वित महसूस करवाया था। सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला है। इस खास दिन के 27 साल पूरे होने पर सुष्मिता ने इस खूबसूरत और गौरवान्वित क्षण को याद किया है। सुष्मिता ने इस खास दिन पर अपनी थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘ओ मेरी मातृभूमि इण्डिया… मनीला में मिस यूनिवर्स में भारत की पहली जीत की 27वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं #फिलीपींस 21 मई 1994 की सुबह सिर्फ एक लड़की की जिंदगी नहीं बदली बल्कि इतिहास भी बदला।हमेशा एक सम्मानीय जश्न!’ सुष्मिता की यह खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस प्रतियोगिता में सुष्मिता का मुकाबला ऐश्वर्या राय बच्चन से था। इस दौरान दोनों से फाइनल में सवाल पूछा गया कि यदि आप किसी ऐतिहासिक घटना को बदल सकती तो वो क्या होती? इस पर ऐश्वर्या का जवाब था कि ‘अपने जन्म का समय, लेकिन सुष्मिता ने कहा था-‘इंदिरा गांधी की मृत्यु!’ इसके बाद सुष्मिता से पूछा गया था कि-अगर आपके पास पैसा और वक्त होगा, तो क्या एडवेंचर करना चाहेंगी? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि-‘मेरे हिसाब से एडवेंचर वो है, जो आप अंदर से महसूस करते हैं। मुझे बच्चों के साथ बहुत अच्छा लगता है। मौका लगा तो मैं उनके साथ वक्त गुजारना चाहूंगी। यहीं मेरे लिए एडवेंचर होगा!’ सुष्मिता सेन ने इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद साल 1996 में फिल्म ‘दस्तक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह कई फिल्मों में शानदार अभिनय करती नजर आईं, जिसमें सिर्फ तुम, बीवी नंबर 1, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, आंखे, वास्तुशास्त्र, मैं हूं ना, मैंने प्यार क्यों किया, बेवफा आदि शामिल हैं।फिल्मों के अलावा सुष्मिता साल 2020 में आई वेब सीरीज आर्या में लीड रोल में नजर आ चुकी है। सुष्मिता सेन लम्बे समय से मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। सुष्मिता ने दो बेटियां रेने और अलीशा को गोद लिया है और सिंगल पेरेंट होते हुए भी वह उन्हें बहुत अच्छी परवरिश दे रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान की गौरवशाली बेटी मनिका विश्वकर्मा बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2025, अब देश का मान बढ़ाएंगी ग्लोबल मंच पर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । राजस्थान के सीमांत शहर गंगानगर की बेटी मनिका विश्वकर्मा ने पूरे भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...