नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई सनी देओल, वरुण धवन,दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2‘ लगातार अपना जलवा सिनेमाघरों में दिख रही है। इस फिल्म ने लॉन्ग वीकेंड का काफी ज्यादा फायदा उठाया है पति और 26 जनवरी को जोरदार कलेक्शन किया है तो चलिए अब इसके चौथे दिन के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया था और तबसे हर दिन बंपर कमाई कर रही है और रिकॉर्ड बनाने में लगी है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ ने 23 जनवरी को रिलीज होने के बाद तीन दिनों के अंदर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, वहीं चौथे दिन चार बड़ी फिल्मों को भी पछाड़ दे दी।
फिल्म का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने 26 जनवरी यानी रिपब्लिक डे पर 59 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन इसने पहले दिन की तुलना में 21.67% की बढ़त के साथ 36.5 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन इसने 49.32% की बढ़त दिखाई और 54.5 करोड़ कमाए और अब चौथे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे दिन की तुलना में 8.26 % ग्रोथ के साथ 59 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद ‘बॉर्डर 2’ का देशभर में कुल कलेक्शन 177 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 212.2 करोड़ रुपये है।
फैंस को पसंद आई फिल्म
फिल्म को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया काफी अलग-अलग प्रकार की आ रही है।फिल्म का ट्रेलर और गाने आने के बाद इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था, इसकी एक वजह 29 साल पहले आई ‘बॉर्डर’फिल्म थी, जिसके साथ लोग तुलना करने लगे। उस फिल्म के मुकाबले उन्हें ‘बॉर्डर 2’ कमजोर लग रही थी, लेकिन रिलीज हुई तो फिल्म की कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया।




