back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘बॉर्डर 2’ कि सफलता पर बोले सनी देओल-पिता का आशीर्वाद बना ताकत

सनी देओल ने फिर दिखाया जलवा, 'बॉर्डर 2' की धमाकेदार सफलता के साथ किया बॉक्स ऑफिस पर तहलका। पापा धर्मेंद्र का आशीर्वाद और फैंस का प्यार बना उनके कमबैक की ताकत।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल इन दिनों अपने करियर के सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं, और ‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त सफलता ने इसे और भी मजबूत बना दिया है। फिल्म की सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनी देओल ने अपनी बैक-टू-बैक हिट फिल्मों पर खुलकर बात की और अपनी कामयाबी का श्रेय अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र और ईश्वर की कृपा को दिया। उन्होंने भावुक अंदाज़ में कहा, ये सब मेरे पापा का आशीर्वाद और वाहेगुरु की मेहर है। लोगों ने मुझे पहले भी प्यार दिया था और आज भी दे रहे हैं।

दर्शकों के दिलों में उनकी जगह आज भी बरकरार है।

पिछले कुछ सालों में सनी देओल ने ज़बरदस्त कमबैक किया है। गदर 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद उन्होंने साबित कर दिया कि दर्शकों के दिलों में उनकी जगह आज भी बरकरार है। अब बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और लगातार मजबूत कलेक्शन दर्ज कर रही है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ की कमाई की। 17वें दिन तक फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 309.09 करोड़ पहुंच चुका है, जबकि घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 361.94 करोड़ बताया जा रहा है।

लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित थी।

23 जनवरी को रिलीज़ हुई बॉर्डर 2 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आर्मी, नेवी और एयर फ़ोर्स ने मिलकर दुश्मन का सामना किया। यह फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर Border का सीक्वल है, जो लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित थी।

फिल्म में सनी देओल एक बार फिर फौजी के किरदार में

फिल्म में सनी देओल एक बार फिर फौजी के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा अहम भूमिकाओं में हैं।

मेहनत करते रहो, अपने काम से प्यार करो

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब एक रिपोर्टर ने उनकी वापसी को सनी देओल 2.0 कहा, तो सनी ने विनम्रता से जवाब दिया कि समय कब बदल जाए, यह कोई नहीं जानता। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत करते रहो, अपने काम से प्यार करो और कभी हार मत मानो क्योंकि सही समय आने पर किस्मत जरूर साथ देती है।

पिता का आशीर्वाद और दर्शकों का अटूट प्यार।

लगातार मिल रही सफलता ने यह साफ कर दिया है कि सनी देओल का स्टारडम केवल यादों तक सीमित नहीं है, बल्कि आज भी बॉक्स ऑफिस पर पूरी ताकत से जिंदा है और उनके मुताबिक, इसकी असली वजह है पिता का आशीर्वाद और दर्शकों का अटूट प्यार।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...