नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर में दमदार एक्टिंग और एक्शन देखकर फैंस काफी उत्सुकता दिखा रहे हैं। सनी देओल ने बॉलीवुड में कम बैक करके एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं फिलहाल वह अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं लगातार फिल्म से जुड़ा इंटरव्यू सामने आ रहा है। एक इवेंट के दौरान उन्होंने हॉरर फिल्म ना करने पर बात की।
इस कारण हॉरर फिल्म नहीं करते सनी देओल
सोशल मीडिया पर सनी देओल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह एक इवेंट का बताया जा रहा है जहां सनी देओल अपनी फिल्म जाट के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस वीडियो में सनी देओल से सवाल पूछा गया कि अब तक उन्होंने कॉमेडी, रोमांस और एक्शन वाली काफी फिल्में की है लेकिन उनको कभी भी हॉरर फिल्में नहीं देखा गया। इसका जवाब देते हुए सनी देओल काफी हंसने लगते हैं और कहते हैं, ”जब मैं खुद डर जाऊंगा तब हॉरर फिल्में करूंगा।”
इस बात को पूरी करते हुए सनी देओल ने आगे कहा, ”हमारे पास अक्सर जैसी स्क्रिप्ट आती है हमें वैसे ही फिल्में करनी पड़ती है अगर ऐसी कुछ स्क्रिप्ट तैयार हुई है या ऐसी स्क्रिप्ट मेरे पास आएगी तो मैं ऐसी फिल्मों के बारे में जरूर विचार करूंगा।”
फिल्म ‘जाट’ में दिखेगा सनी देओल का एक्शन अवतार
फिल्म ‘जाट’ में एक बार फिर से सनी देओल का वहीं पुराना एक्शन अंदाज देखने को मिलेगा। गोपीचंद मलिनेनी के द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल के अलावा रिजीना कैसांड्रा, उर्वशी रौतेला, विनीत सिंह कुमार, सईयामी खेर, राम्या कृष्णा और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं. वहीं, फिल्म में रणदीप हुड्डा एक खतरनाक विलेन के किरदार में हैं। सनी देओल और रणदीप हुड्डा का दमदार एक्शन देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं और 10 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं।
सनी देओल की अपकमिंग फिल्में
फिल्म ‘जाट’ के अलावा सनी देओल और भी कई फिल्मों के लिए काम कर रहे हैं। इस लिस्ट में ‘लाहौर’, ‘बॉर्डर 2’ जैसी कई फिल्में शामिल है। इसके अलावा सनी देओल ओटीटी के कुछ प्रोजेक्ट के लिए भी काम कर रहे हैं





