नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । ‘दीया और बाती हम’ फेम दीपिका सिंह टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इस शो ने उन्हें घर-घर लोकप्रियता दिलाई, जहां उन्होंने संध्या राठी का मुख्य किरदार निभाया था। यह किरदार एक आईपीएस अधिकारी का था, जो लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गया था। यह शो पांच साल तक दर्शकों का पसंदीदा रहा। अपने टीवी करियर की शुरुआत में दीपिका सिंह ने कहा था कि उनकी शक्ल मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी से मिलती है, जिससे उन्हें काम मिलने में मदद मिली। आजकल दीपिका टीवी की तुलना में सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय हैं और वहां अपनी नई तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।
श्रीदेवी जैसी दिखने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह का नया अंदाज
दीपिका सिंह का लुक अब उनके पहले सीरियल से काफी बदल चुका है। वे खुद को दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी से मिलता-जुलता मानती हैं। साल 2014 में उन्होंने डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की। शादी के बाद वे कई टीवी शोज जैसे किचन चैंपियन 5, बॉक्स क्रिकेट लीग, कवच..महाशिवरात्रि में नजर आईं, और फिलहाल मंगल लक्ष्मी सीरियल का हिस्सा हैं। दीपिका 2017 में मां बनीं, जो अब एक बेटे की मां हैं। वे क्लासिकल ओडिसी डांस में भी एक्सपर्ट हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो खूब शेयर करती रहती हैं।
सोशल मीडिया की स्टार बन चुकी हैं दीपिका सिंह
दीपिका सिंह के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके अकाउंट पर पुराने सीरियल से लेकर नए और स्टाइलिश लुक की तस्वीरें मिलती हैं। साथ ही, वे अपने डांस और ट्रैवल वीडियो भी अक्सर शेयर करती हैं। दीपिका मजेदार रील्स बनाकर भी सोशल मीडिया पर फैंस का खूब प्यार बटोरती हैं। टीवी की संध्या राठी अब हेल्थ कॉन्शियस भी बन चुकी हैं और अपने वर्कआउट वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जिन्हें फैंस काफी पंसद करते हैं।





