नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ केवल कलेक्शन के मामले में ही आगे नहीं बढ़ रही बल्कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड भी ब्रेक कर रही है। इंडस्ट्री में आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान ने अपनी फिल्में 500 करोड़ तक पहुंचाई है, लेकिन अभी तक खान्स का रिकॉर्ड किसी ने नहीं तोड़ा था। वहीं, अब स्टार किड Shraddha Kapoor ने अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ से माइलस्टोन बना दिया है।
उम्मीद से आगे गई फिल्म स्त्री 2
श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर यह उम्मीद थी कि वह 300 करोड़ के पार जा सकती है। हैरानी तब हुई जब फिल्म ने छठे हफ्ते में ही दुगनी कमाई कर ली। हॉरर मूवी ‘Stree 2’ को रिलीज हुए महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन फिर भी हर दिन फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को नेशनल सिनेमा डे पर बूस्ट मिलने की वजह से शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5.20 करोड़ रहा।
फिल्म ने संडे को लिखा इतिहास
फिल्म ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के 39वें दिन 4.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी वीकेंड फिल्म ने बड़ा इतिहास बनाते हुए 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। ‘स्त्री 2’ एक ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने बॉलीवुड के खान और सुपरस्टार्स के रिकॉर्ड को ब्रेक किया है और बॉक्स ऑफिस पर 600 क्लब की शुरुआत की है।
स्टार कास्ट ने किया खूब मनोरंजन
साल 2018 में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म की सफलता को देखते हुए इसका सीक्वल बनाया गया जो लोगों को खूब पसंद आया। लोगों अभी तक इस फिल्म को इन्जॉय कर रहे हैं। इस फिल्म में Rajkumar Rao और श्रद्धा कपूर के अलावा तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना ने अपनी बेहतरीन किरदार से लोगों को खूब हंसाया।
इस प्लेटफार्म पर देख सकते है स्त्री 2
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘ स्त्री’ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। अब आपको इसका सीक्वल अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगा। फिल्म को 27 सितंबर को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रेंट पर उपलब्ध कराया जाएगा। स्त्री और सरकटे का आतंक देखने के लिए आपको 349 रुपए रेंटल फी के तौर पर देना होगा।





