नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ हर दिन कलेक्शन का नया आंकड़ा बना रही है। यह फिल्म रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में छाई हुई है। यह मल्टी स्टारर हॉरर फिल्म हर दिन करोड़ों की कमा कर रही है और नए रिकॉर्ड बना रही है। इतना ही नहीं, फिल्म ‘स्त्री 2’ साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। यह फिल्म इंडियन सिनेमा की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस फिल्म का 14वें दिन का कलेक्शन भी शानदार रहा है।ई
लोगों में स्त्री 2 का क्रेज
फिल्म ‘स्त्री 2’ बड़े बजट की बड़े स्टार कास्ट वाली फिल्म है जो लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है। बड़े-बड़े दिग्गज कलाकारों की फिल्म भी इस फिल्म के सामने टिक नहीं पाई है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही लोगों के बीच अपनी दमदार पहचान बना ली थी। फिल्म रिलीज होने के बाद से लोगों के बीच में भी काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। दूसरे वीकेंड में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अपने कदम जमाए हुए हैं और हर दिन नया आंकड़ा बना रही है।
फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘स्त्री 2’ के पहले दिन का कलेक्शन 55 करोड़ रुपए रहा है। फिल्म के 14वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो 9.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ है। इस तरह से फिल्म वीकेंड के अलावा वीक डेज में भी नए-नए रिकॉर्ड बना रही है।
स्त्री 2 ने तोड़ा बाहुबली का रिकॉर्ड
फिल्म ‘स्त्री 2’ ने 15 अगस्त को रिलीज हुई सभी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसके अलावा साल 2015 में रिलीज हुई प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ का रिकॉर्ड भी ब्रेक किया है। भारत में बाहुबली का रिकॉर्ड 421 करोड़ रूपए था। वहीं फिल्म ‘स्त्री 2’ जल्द ही 500 का आंकड़ा पार करने के लिए तैयार हो चुकी है।





