Stree 2: श्रद्धा कपूर ने स्त्री 2 की रिलीज का किया एनाउंसमेंट, दोबारा ये जोड़ी करेगी कमाल

स्त्री 2 की रिलीज डेट की घोषणा होते ही फैंस काफी एक्साइटेड लग रहे हैं। फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा कपूर अहम भूमिका में नजर आन वाले हैं।
स्त्री 2 को लेकर हुआ ऐलान
स्त्री 2 को लेकर हुआ ऐलानWEB

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क|बाॅलीवुड की सुपरहिट और चर्चित फिल्म स्त्री एक बार बाॅक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हो चुकी है। स्त्री 2 की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है जिसके बाद फैंस काफी उत्सुक लग रहे हैं। फिल्म में राजकुमार राव काफी शानदार किरदार निभाने वाले हैं, उनका साथ श्रद्धा कपूर देने वाली हैं।बता दें कि स्त्री को शानदार सफलता के बाद इसका दूसरा पार्ट भी बनाया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर स्टारकास्ट राजकुमार राव और श्रद्धा दोनों को उत्सुक है। दोनों ने ही सोशल मीडिया पर फैंस को खुशखबरी दी है।

अगले साल रिलीज होगी स्त्री 2

स्त्री 2' की रिलीज डेट 30 अगस्त, 2024 घोषित की है। 15 अगस्त, 2024 को अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' रिलीज होने को लेकर एनाउंसमेंट किया गया थाा। दोनों ही फिल्मों में काटे की टक्कर देखने को मिलने की पूरी उम्मीद है।

सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

फिल्म की रिलीज की बात करें तो स्त्री 2 को लेकर श्रद्धा कपूर और राजकुमार ने पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद फैंस के दिल की धड़कन तेजी से बढ़ चुकी है। श्रद्धा कपूर ने टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर कर तहलका मचा दिया है। टीजर शेयर किया और उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि 'एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक! स्त्री 2 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आ रही है वो अगस्त 2024 में।' श्रद्धा कपूर ने जैसे ही इस फिल्म की घोषणा इंस्टाग्राम पर की है, तभी से फैन्स की बेताबी फिल्म देखने को लेकर बेताबी बढ़ चुकी है। फिल्म के लिए फैंस काफी उत्सुक लग रहे हैं।

2018 में रिलीज हुई थी स्त्री

'स्त्री' ने की थी धांसू कमाईश्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की शानदार फिल्म स्त्री 2018 में रिलीज की गई थी। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक द्वारा किया गया था। इस फिल्म ने बाॅक्स आफिस पर 166 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 180 करोड़ रुपये की कमाई किया था। फिल्म का अगला देखना होग कि कितना दिलचस्प होने जा रहा है।

फिल्म में ये होगा स्टार कास्ट

स्त्री पार्ट 2 में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना अपने किरदार से लोगों का दिल जीतने की प्रयास करेंगे। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी को खूब पसंद किया था जिसको देखने के लिए फैंस काफी बेताब लग रहे हैं।

Related Stories

No stories found.