नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। कोरियाई वेब सीरीज स्क्विड गेम सस्पेंस और क्राइम से भरपूर है। यह वेब सीरीज सिर्फ कोरिया में ही नहीं बल्कि भारत में भी खूब देखा जा रहा है। भारत में इस सीरीज के सभी पार्ट जबरदस्त तरीके से हिट हुए थे। वेब सीरीज का 2 पार्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी खूब पसंद किया गया था। अब सीरीज के तीसरे पार्ट से जुड़ी अपडेट सामने आई है।
यहां खत्म हुआ था दूसरा पार्ट
स्क्विड गेम की बात करें तो इसका दूसरा सीजन सस्पेंस पर खत्म हुआ था और तीसरे में यही से शुरू होगा। सस्पेंस की कहानी को देखने के लिए मेकर्स ने स्क्विड गेम तीन की अनाउंसमेंट कर दी है। नेटफ्लिक्स के चीफ कंटेंट ऑफिसर बेला बजारिया ने वेब सीरीज की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने लिखा, ‘700 मिलियन से ज़्यादा लोगों के देखने के साथ, हम सिर्फ एक चीज नहीं हो सकते। हमें टीवी सीरीज और फिल्मों से लेकर गेम तक हर चीज का सबसे बेहतरीन वर्जन बनना होगा।’
सीरीज का पोस्टर हुआ जारी
स्क्विड गेम का तीसरा साल 2025 जून के महीने में रिलीज किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने इस के-ड्रामा का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है। इसके बाद वह जमीन पर पड़े हुए ग्रीन आउटफिट कंटेंस्टेंट्स को घसीटता नजर आ रहा है।
कब रिलीज होगी वेब सीरीज
स्क्वाड गेम के दूसरे सीजन में यह दिखाया गया है कि प्लेयर नंबर 456 को फ्रंटमैन के बारे में पता चल जाता है। 456 के दोस्त को मार दिया जाता है जिसके बाद खुद यह प्लेयर पकड़ा जाता है। दूसरे सीजन में सभी तरह के गेम खेले जा चुके हैं आखरी में एक गेम बचता है जिसे तीसरे सीजन में खेला जाएगा। अब सीरीज की रिलीज डेट की बात करें तो यह कोरियन ड्रामा वेब सीरीज 27 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है।





