back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज Netflix पर स्ट्रीम हुई Squid Game Season 2, साल की है मोस्ट अवेटेड सीरीज

Squid Game Season 2 यह साउथ कोरियाई डायस्टोपियन सर्वाइवल थ्रिलर सीरीज Netflix पर हुई स्ट्रीम।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । इस साल की सबसे मोस्‍ट अवेटेड सीरीज ‘स्क्विड गेम सीजन 2’ का इंतजार आज खत्‍म हो गया है। यह साउथ कोरियाई डायस्टोपियन सर्वाइवल थ्रिलर सीरीज Netflix पर आज स्‍ट्रीम हो गई है। ह्वांग डोंग-ह्युक की इस सीरीज में सेओंग गि-हुन का किरदार ली जंग-जे ने निभाई है। 

Netflix पर सबसे ज्यादा देखी गई वेब सीरीज में से एक ‘स्क्विड गेम’ इस बार दूसरे सीजन के साथ लौट रही है। इस सीरीज का पहला सीजन 2021 में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा।  

सीजन 2 में मिलेंगे इन सवालों के जवाब 

स्क्विड गेम सीजन 1 ने दर्शकों के मन में कई सारे सवाल छोड़े थे, जिनका जवाब सीजन 2 में मिलेगा। दर्शकों के मन में सवाल रह गए थे कि गि-हुन प्रतियोगिता को कैसे हैराएगा और क्या बच गया है। वहीं दर्शकों को इसका जवाब भी मिल जाएगा कि जून-हो की चट्टान से गिरने पर मौत हो गई या वह जिंदा बच गया। Squid Game Season 2 का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया था। ट्रेलर देखने के बाद स्क्विड गेम सीजन 2 के नए एपिसोड देखने को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई थी।

स्क्विड गेम सीजन 2 में क्‍या है खास 

 

Netflix की इस फेमस वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ के दूसरे सीजन में दर्शकों को और भी खतरनाक और खूंखार खेल देखने को मिलेगा। इस सीरीज में एक बार फिर प्लेयर नंबर 456 का गेम देखने मिलेगा। प्लेयर नंबर 456 यानी सेओंग गि-हुन के इर्द-गिर्द इसकी कहानी घूमती है। वह अपने अमेरिका जाने के फैसले को बदलकर गेम में वापस आने का टारगेट पूरा करता हुआ नजर आएगा। इस सी‍रीज को आज 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है। 

सीरीज की रिलीज डेट और टाइम

इस सीरीज की रिलीज डेट और टाइम। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार इस सर्वाइवल ड्रामा वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम 2’ को क्रिसमस के दूसरे दिन आज 26 दिसंबर को दोपहर 3 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया। इस बार इसके सात एपिसोड एक साथ रिलीज होंगे, जिससे फैंस बिना ब्रेक के पूरा सीजन एकबार में देख सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

शाहरुख खान और Netflix को झटका, समीर वानखेड़े की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का समन जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े द्वारा दायर मानहानि मामले में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। दिल्ली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...