back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोनू सूद के प्रशंसक अभिनेता को समर्पित सॉन्ग करेंगे रिलीज

मुंबई, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। कुछ समय पहले, बॉलीवुड स्टार और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सूद के प्रशंसक, साइकिल से किलिमंजारो पर्वत की चोटी पर गए थे और स्टार की जय-जयकार करते हुए एक पोस्टर फहराया था। अब, सूरत के एक गायक, अरुण कुमार निकम, जिन्होंने एक सब्जी विक्रेता के रूप में जीवन शुरू किया था, वे अभिनेता को समर्पित एक संगीत वीडियो दिल से है सलाम जारी करने के लिए तैयार हैं। इसकी घोषणा करते हुए, निकम ने कहा कि यह अभिनेता के प्रति अपना सम्मान दिखाने का उनका तरीका है, जो एक वास्तविक जीवन के नायक बन गए है। निकम ने कहा, मैं सोनू सूद के अच्छे कामों से प्रेरित हूं और उन्हें ट्रिब्यूट देना चाहता हूं। गीत वास्तव में मेरे लिए विशेष है। रिलीज का उद्देश्य अधिक से अधिक संभावित दर्शकों तक पहुंचना है। अगर गीत को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है, तो मेरे प्रयासों को पुरस्कृत किया जाएगा, और मेरे लिए उद्योग के दरवाजे खुलेंगे। गौरव कुमार के संगीत पर आधारित इस गाने को निकम ने लिखा और गाया है। उन्होंने म्यूजिक वीडियो का निर्देशन भी किया है। गाना रिकॉर्ड करने के बाद, निकम ने अभिनेता से मुलाकात की। यह गाना सोमवार 13 सितंबर को रिलीज होगा। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...