back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोनू सूद और रामचरण की फिल्में गिरी औंधे मुहं, पांचवें दिन भी नहीं दिखा पाई अपना कमाल

सोनू सूद और रामचरण की फिल्मों के कलेक्शन को देखें तो अब तक अपने बजट से कोसो दूर हैं। सेल्कनिक रिर्पोट की मानें तो रिलीज के पांचवें दिन तक भी कमाई ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखने को मिल रही।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2025 में बॉक्स ऑफ़िस की शुरुआत सुस्त रही, शुरुवात में ही रिलीज हुई ये दो स्टारर फिल्मों ने तोड़ा मेकर्स का दिल, गेम चेंजर और फ़तेह दोनों ही फिल्में दर्शकों के उम्मीद पर खरी नही उतर पाई। इन फिल्मों के कलेक्शन को देखें तो अब तक अपने बजट से कोसो दूर हैं। इन्हें त्योहार का भी फायदा नही मिल पा रहा। सेल्कनिक रिर्पोट की मानें तो रिलीज के पांचवें दिन तक 11 करोड़ त‍क ही कमाई की है। वहीं 450 करोड़ के बजट में गेम चेंजर फिल्म को फिलहाल हिट होने के लिए रफ्तार पकड़ने करनी होगी मशक्कत। इस फिल्म ने रिलीज के पांच दिन में 106.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है।

बॉक्स ऑफिस पर आने वाली फिल्मों को कड़ी टक्कर देगी

फिलहाल तो दोनों ही फ़िल्मों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया। शंकर शानमुघन द्वारा निर्देशित फिल्म गेम चेंजर 2025 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। वहीं इस राजनीतिक ड्रामा फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर औसत ओपनिंग वीकेंड दर्ज किया, पहले दिन 7 करोड़ रुपये से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन गिरावट देखी और 6.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए गेम चेंजर को सफल होने हिंदी डब में कम से कम 55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करना पड़ेगा। 

अपने बजट से कम कमाई करने में दर्शकों ने निराश कर दिया।

सोनू सूद अभिनीत फिल्म फतेह को वीकेंड पर स्थिर प्रदर्शन दिखाने, बाय-वन-गेट-वन ऑफ़र जैसें अन्य बाहरी साधनों की भी मदद लेनी पड़ी, जबकि वास्तविकता इससे काफी अलग है। इस फिल्म के नाम से ही लगा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर आने वाली फिल्मों को कड़ी टक्कर देगी, हालांकि ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई के बावजूद यह पुष्पा 2 जैसा कोई बड़ा रिकॉर्ड नहीं बना पाई। इसमें एक्टिंग के साथ-साथ एक्टर ने इस फिल्म के जरिए डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया है। दोनों ही फिल्मों ने पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया, लेकिन सोमवार को औंधे मुहं गिरी। पांच दिन पहले रिलीज हुई सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ ने किया निराश इस फिल्म ने पांच दिन में अब तक केवल 1.60 रुपये की कमाई की है। वहीं इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई की बात करे तो सिर्फ 9.30 करोड़ रुपये ही बना सकी है। दोनों ही फिल्मों ने अपने बजट से कम कमाई करने में दर्शकों ने निराश कर दिया। राम चरण और कियारा आडवाणी की जोड़ी कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। 

मुफासा की गूंज बरकरार

वहीं अल्लू का पुष्पराज भी बॉक्स ऑफिस पर अपने 41वें दिन धीमा पड़ गया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 41वें दिन 1.5 करोड़ की कमाई की। इस हिसाब से इस फिल्म ने अब तक कुछ 1223 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं, हिंदी डब में 804.53 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म मुफासा द लायन किंग की बात करे तो 20 दिसंबर 2024 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख रुपये का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म ने अब तक कुल 132.65 करोड़ कमाई कर ली है।  

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश सरकार ने बजट में खोला पिटारा, महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए ऐतिहासिक पैकेज का ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने विधानसभा में 4,38,317 करोड़ का बजट पेश किया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इसे...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵