नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड में गुड न्यूज की हलचल तेल है। कैटरीना कैफ के बाद अब कपूर खानदान की बेटी सोनम कपूर भी मां बनने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम जल्द ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर सकती हैं, जिससे यह पॉपुलर फैमिली फिर से सुर्खियों में छा जाएगी।
मां बनने वाली हैं सोनम कपूर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम कपूर 2022 में पहली बार मां बनी थीं। अब खबरों के अनुसार, वह प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं। इस गुड न्यूज से सोनम के परिवार में खुशी का माहौल है। करीबी सूत्रों का कहना है कि सोनम और आनंद आहूजा जल्द ही इस खुशखबरी का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं।
3 साल का है बड़ा बेटा वायु
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी की थी। इसके बाद 2022 में वे पेरेंट्स बने और उनका एक बेटा है, वायु, जो अब तीन साल का हो गया है। हालांकि, सोनम ने अभी तक बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है। खास बात यह है कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी सोनम ने अपने फैशन और स्टाइल से सभी को हैरान कर दिया था, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई शानदार फोटोशूट करवाए थे।
सोनम प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर में
सोनम कपूर आहूजा और उनके पति आनंद आहूजा ने 2022 में अपने पहले बच्चे, बेटे वायु, का स्वागत किया था। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सोनम और आनंद अब अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। कपल के करीबी सूत्र ने बताया, “सोनम प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं, और यह खबर दोनों परिवारों के लिए खुशी की बात है।”
सूत्र ने आगे बताया कि, जल्द ही माता-पिता बनने वाले यह कपल अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। अगर यह सच है, तो सोनम कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी के साथ ट्विन होंगी, क्योंकि कैटरीना और विक्की कौशल भी कथित तौर पर अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं।





