नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी के बाद आपका रिलेशनशिप कैसा रहता है और आप एक दूसरे के साथ कितना ज्यादा खुश रहते हो। यह दिखाने के लिए ‘पति-पत्नी और पंगा’ शो बनाया गया है। जो आप जल्द ही रिलीज होने वाला है। शो को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही थी। टीवी के कई नामी और चर्चित कपल्स इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं। अब इसकी कुछ प्रोमो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिसमें हिना खान अविका गौर अपने-अपने पार्टनर के साथ नजर आ रही हैं।
हिना खान
पति पत्नी और पंगा के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि एक हैप्पी मैरिड लाइफ का सबसे बड़ा मंत्र क्या है। हिना और रॉकी की हैप्पी मैरिड लाइफ का मंत्र है। इस प्रोमो में हिना और रॉकी मीठी तकरार करते हुए नजर आते हैं। हिना खान ने हाल में ही अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ शादी भी कर ली है अब ऐसे में दोनों को एक साथ एक ही शो में देखना फैंस के लिए काफी खुशी की बात होगी। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “हिना और रॉकी की हैप्पी लाइफ का बस एक ही मंत्र, जो तुम बोलो बेबी।”
अविका गौर
अविका गौर ने भी हाल में ही अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चांदवानी के साथ सगाई की है, जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। तो वहीं अब दोनों एक साथ शो में नजर आने वाले हैं जिनका एक प्रोमो भी रिलीज किया गया है इस प्रोमो में दिखाया जाता है कि, अविका अपने मंगेतर मिलिंद चांदवानी के साथ झगड़ा करती नजर आ रही हैं।बातों ही बातों में जैसे ही मिलिंद ने अपनी गलती मानी वैसे ही वो फंस गए।
और कौन-कौन बनाएंगे शो का हिस्सा?
हिना खान और अविका गौर के अलावा इस शो में कई और सेलेब्स भी पाने पार्टनर के साथ नजर आ आयेंगे हालांकि अभी तक उनका प्रोमो सामने नहीं आया है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार से बताया जा रहा है कि इस शो में अभिनव शुक्ला-रूबीना दिलैक के गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी, अविका गौर-मिलिंद चंदवानी, स्वरा भास्कर-फहाद अहमद, गीता-पवन और सुदेश लहरी-ममता लहरी जैसी पसंदीदा जोड़ियां हिस्सा लेंगी।
कब शुरू होगा शो
पति पत्नी और पंगा कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा। अगर आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं तो आप इसे जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकेंगे। फिलहाल, अभी प्रीमियर डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन अब नए-नए प्रोमो दिन पर दिन सामने आ रहे हैं जिसे देखने के बाद फ्रेंड्स काफी उत्सुक हो रहे हैं इस शो को देखने के लिए।





