back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Birthday Special: अपनी इस सुपरहिट फिल्म के सेट पर खूब डरती थीं Sonali Bendre, फिर बनीं कैंसर वॉरियर

सोनाली बेंद्रे 1 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अपने करियर में उन्होंने कई सफल फिल्में की हैं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। 90s की सुपर टैलेंटेड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनका एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में है जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म सरफरोश का एक किस्सा बताया है। इस फिल्म 1999 में सोनाली बेंद्रे ने आमिर खान के साथ सरफरोश की थी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह काफी डरी हुई थीं। फिल्म ‘सरफरोश’ में सोनाली बेंद्रे और आमिर खान के अलावा नसीरुद्दीन शाह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी शामिल थे। फिल्म में रोमांस और देशभक्ति को दिखाया गया।

सोनाली बेंद्रे को हुआ शक 

सोनाली बेंद्रे को फिल्म की शूटिंग की शुरुआत में ही डर लग रहा था। एक्ट्रेस ने कहा था कि, ‘निर्देशक जॉन मैथ्यू मैथन की वजह से मैंने और जॉन ने विज्ञापन फिल्मों में बड़े पैमाने पर काम किया था। कई बार हमें ऐसा लगता था, ‘क्या हम एक डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं?’ लेकिन, फिल्म में मेरे और आमिर खान के किरदारों के बीच म्यूजिक और बॉन्डिंग थी, जिसकी वजह से हमें समझ में आया कि हम एक कमर्शियल बॉलीवुड फिल्म बना रहे हैं।’ सोनाली ने बताया कि इस फिल्म में आमिर खान, नसीरुद्दीन शाह जैसे बड़े कलाकार काम कर रहे थे, इस वजह से उन्हें सेट पर काफी डर लगता था।

आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर 

सोनाली बेंद्रे ने आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर भी अपना एक्सपीरियंस बताया। एक्ट्रेस ने कहा, ‘आमिर परफेक्शनिस्ट हैं उनके साथ काम करना अच्छा एक्सपीरियंस रहा। ‘सरफरोश’ एक ऐसी फिल्म के रूप में उभरी जिसने निर्माण और स्टोरीज को सेल्युलाइड पर बताए जाने के मामले में सिनेमा के रुख को बदल दिया।’

अब क्या कर रही हैं सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे आखिरी बार वेब सीरीज़ ‘द ब्रोकन न्यूज़’ के दूसरे सीजन में दिखी थीं। एक्ट्रेस ने अपनी लास्ट फिल्म ‘वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’ में कैमियो रोल प्ले किया था। सोनाली बेंद्रे सिनेमा जगत से दूर हो चुकी हैं। एक्ट्रेस एक बुक क्लब चलती हैं, जिसमे वह कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाने का काम भी करती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

जब आमने-सामने आए सनी देओल और आमिर खान, बॉक्स ऑफिस पर किसकी हुई जीत?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉक्स ऑफिस के इतिहास में 15 जून 2001 एक यादगार तारीख मानी जाती है। इसी दिन दो बड़े सितारे- आमिर खान और सनी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...