नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी कर रही है। शादी के 2 दिन पहले से ही एक्ट्रेस की कुछ झलकियां सामने आ रही है जिसमें उनकी मेहंदी की पहली तस्वीर सामने आई है। बता दें कि, जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा के दोस्त जफर अली मुंशी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मेहंदी मोमेंट की तस्वीरें शेयर की है।
दोनों कपल की खूबसूरत तस्वीर
सोनाक्षी सिन्हा की मेहंदी फंक्शन की तस्वीर में पूरी फैमिली बेहद खुश नजर आ रही है। सोनाक्षी और जहीर अपने करीबी दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा रेड ब्राउन कलर के आउटफिट में नजर आ रही है तो वहीं जहीर इकबाल में ट्रेडीशनल आउटफिट पहना हुआ है। इस तस्वीर में कपल के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल है।
दोनों की होगी रजिस्टर मैरिज
सोनाक्षी सिन्हा और और जहीर इकबाल 23 जून को रजिस्टर मैरिज करने वाले हैं उसके बाद मुंबई में वेडिंग पार्टी को एंजॉय करेंगे। सोनाक्षी की शादी को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आई थी जिसमें ये कहा जा रहा था की उनका परिवार शादी में शामिल नहीं होगा। हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा ने दामाद के घर पहुंच कर शादी से जुड़ी इस अफवाह को गलत साबित कर दिया है। वह अपनी बेटी सोनाक्षी की शादी से बेहद खुश है।
सोनाक्षी जाहिर की बैचलर पार्टी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कुछ समय पहले ही अपनी शादी से पहले बैचलर पार्टी भी एंजॉय किया था। इस दौरान दोनों ही कपल के क्लोज फ्रेंड्स मौजूद थे जिनके साथ उन्होंने खूब मस्ती की। बैचलर पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। हुमा कुरैशी और उनके भाई शाकिब बी सेलिब्रेशन का हिस्सा बने थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





