
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा सोमवार की रात अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ डिनर नाइट पर स्पॉट हुईं। दोनों को साथ में जाते हुए देखा गया। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे। सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) और जहीर (Zaheer Iqbal)के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस दोनों को जल्द ही शादी करने की सलाह दे रहे हैं। वैसे, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों एक-दूसरे के फोटो और वीडियो हमेशा सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
प्रियंका के जेठ-जेठानी हो रहे अलग
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra) के जेठ-जेठानी यानी हॉलीवुड सिंगर जो जोनस और हॉलीवुड अभिनेत्री सोफी टर्नर (Joe Jonas-Sophie Turner) शादी के चार साल बाद एक-दूसरे से तलाक ले रहे हैं। हालांकि सेलेब्स ने इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। दोनों ही हॉलीवुड के काफी फेमस चेहरे हैं। दोनों को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों हमेशा पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में रहते हैं।
प्रियंका और निक साथ
प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से लव मैरिज की है। दोनों ने एक दिसंबर 2018 को राजस्थान के उदयपुर में शाही अंदाज में शादी की थी। दोनों के बीच 10 साल की उम्र का अंतर है। दोनों अपनी मैरिज लाइव इंजॉय कर रहे हैं। इनकी एक संतान भी है,जिसके साथ प्रियंका अक्सर तस्वीरें शेयर करती हैं।
प्रियंका और निक को काफी ट्रोल किया गया
प्रियंका और निक को उम्र के अंतर की वजह से काफी ट्रोल किया गया है। हालांकि इस पर इन दोनों ने बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ नहीं छोड़ा। इनकी दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुई थी। निक ने फिल्म क्वांटिको में प्रियंका के को-स्टार ग्राहम को मैसेज कर प्रियंका की तारीफ की थी। फिर ट्विटर पर निक ने प्रियंका को मैसेज किया था। निक ने लिखा था- हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए। प्रियंका ने निक के मैसेज का जवाब दिया और फिर दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचा।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in