back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sona Mohapatra Birthday: गानों से ज्यादा इस सिंगर ने विवादों से बटोरी सुर्खियां, जानिए अनोखे किस्से

प्लेबैक सिंगर सोना मोहपात्रा नाम म्यूजिक इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगरों की लिस्ट में शुमार किया जाता है, लेकिन गानों से ज्यादा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर इस बार अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने गानों से ज्यादा अपने बयानों की वजह चर्चा में रहनेवाली सोना मोहपात्रा का नाम म्यूजिक इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगरों की लिस्ट में शुमार किया जाता है। हमेशा खुलकर बोलने वाली सोना ने अब तक ऐसी कई सनसनीखेज बातें कही हैं जिन पर जमकर विवाद हो चुका है। आज उनके जन्मदिन पर जानेगें उनसे जुड़े इन विवादों के बारे में। 

सोना महापात्रा ने कई जिंगल्स बनाये

ब्रांड मैनेजर के तौर पर काम करते हुए सोना महापात्रा ने कई जिंगल्स बनाये, जिसका प्रसिद्ध जिंगल्स टाटा साल्ट-कल का भारत है और उसके बाद उन्होंने कई और जिंगल्स बनाये और खुद गाये भी। इसके बाद उन्होंने फिल्म डेली-बेली के बेदर्दी राजा गाने में अपनी आवाज दी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उसके बाद वह आमिर खान के शो सत्यमेव जयते में में बतौर परफॉर्मर घर बहुत याद आता है, मुझको क्या बेचेगा रुपैया से गाना गाकर बहुत प्रसिद्धि हासिल की थी। इसके बाद जिया लागे ना, अम्ब्रसरिया, जैसे कई गानों में अपनी आवाज दी। 

मीटू मूवमेंट में इन दो सिंगरो पर लगाया आरोप

अपने स्पष्ट रूप से बात रखने के लिए जानी जाती सोना मोहपात्रा मीटू मूवमेंट के दौरान सोना भी म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े दिग्गजों के ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगा चुकी हैं। जिसमें सोना ने ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए कैलाश खेर और अनु मलिक पर अनुचित व्यवहार के आये रोप लगाए थे। इस बीच जब सोनू निगम ने जब दोनों का बचाव करना चाहा था तो सोना उन पर भी बुरी तरह भड़क गई थी ट्विटर के जरिए उन्होंने सोनू पर जमकर निशाना साधा था। इसके बाद सिंगर ने खुलासा किया था कि, उन्हें एक गाने की वजह से मदारिया सूफी फांउडेशन की धमकी भी मिली थी। इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

सलमान खान पर भी तीखे आरोप 

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पर भी तीखे हमले कर सोना हाइलाइट हो चुकी है, फिल्म भारत की शूटिंग के समय सलमान ने सोशल मीडिया पर बताया था कि, उनकी फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। सलमान के इस ट्वीट के कुछ समय बाद सोना ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, ‘डियर ट्विटर मैं इस इंसान को फॉलो नहीं कर रही हूं। मैं नहीं चाहती कि इस शख्स के ट्वीट मेरी टाइमलाइन पर दिखें। मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं आप इन विज्ञापन वाले ट्वीट्स को मेरी टाइमलाइन से हटा दें। जिसके बाद सिंगर को काफी ट्रोल किया गया था।

आईआईटी बॉम्बे के ऑर्गनाइजर्स पर जमकर भड़ास

लैंगिक भेदभाव जैसे मुद्दे पर भी सोना ने आईआईटी बॉम्बे के इंटर कॉलेज फेस्टिवल मूड इंडिगो के ऑर्गनाइजर्स पर जमकर अपनी भड़ास निकाली थी। सिंगर ने फेसबुक पर आईआईटी बॉम्बे के नाम एक ओपन लेटर पोस्ट करते हूए उनपर जेंडर डिस्क्रीमिनेशन का आरोप लगाया था।

सोना मोहपात्रा से जुड़े पांच विवादों के बारे में।

बॉलीवुड की जान मानी प्लेबैक सिंगर सोना मोहपात्रा का जन्म साल 1976 में कटक उड़िसा में हुआ था। जिसके बाद सिंगर ने अपनी शुरूआती पढ़ाई भुवनेश्वर से पूरी की उसके बाद उन्होंने कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से बीटेक में डिग्री ली। फिर सिम्बोसिस से एमबीए की डिग्री हासिल की इसके बाद पैराशूट और मेडिकर जैसी कंपनियों में बतौर ब्रांड मैनजर काम किया। जिनकी शादी बाद में फिल्म संगीतकार और संगीत निर्देशक राम संपत से हुई। दोनों पति-पत्नी म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस ओम ग्रोन म्यूजिक के पार्टनर भी है। जो कि, अपना अलग-अलग म्यूजिक स्टूडियो मुंबई में चला रहे हैं। लेकिन हमेशा खुलकर बोलने वाली सोना का गाने से ज्यादा अपने बयानों की वजह से चर्चा का विषय रही है। जिन पर जमकर विवाद हो चुका है। आइए जानते हैं उनसे जुड़े पांच विवादों के बारे में

Advertisementspot_img

Also Read:

2026 बनेगा इश्क का साल, रणबीर-आलिया से शाहिद तक, रोमांटिक फिल्मों की लंबी कतार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांटिक फिल्मों के शौकीनों के लिए साल 2026 बेहद खास साबित होने वाला है। इस साल बॉलीवुड बड़े पर्दे पर प्यार,...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...