back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सन ऑफ सरदार 2′ और ‘धड़क 2’ ने वीकेंड पर कैसा किया प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने वीकेंड पर कैसा कलेक्शन किया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 2025 की शुरुआत से ही लगातार एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई तो वहीं अगस्त के महीने के शुरुआत में ही 1 अगस्त को तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ और अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज होने के साथ ही दोनों फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हालांकि पहले दिन दोनों ही फिल्म का कलेक्शन अप डाउन रहा तो चलिए देखते हैं कि वीकेंड का किसने फायदा उठाकर बाजी मार ली है।

ऐसा रहा तीसरे दिन का कलेक्शन 

कॉमेडी से भरपूर ‘सन ऑफ सरदार 2’ सिद्धांत चतुर्वेदी की सोशल ड्रामा ‘धड़क 2’ फिल्म से क्लैश हुई है। दोनों ही फिल्म इस समय सिनेमाघर में छाई हुई है।

सन ऑफ सरदार 2

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कमाई में तीसरे दिन काफी बढ़त देखने को मिली है हालांकि फिल्म के मेकर्स वीकेंड का ही इंतजार कर रहे थे। रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह भारत में अजय देवगन की फिल्म ने 3 दिनों में 24.75 करोड़ कमा लिए हैं। आपको बता दें कि, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे दिन इसमें 13.79 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली, जिससे शनिवार को 8.25 करोड़ का बिजनेस हुआ।

धड़क 2 

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक ड्रामा ‘धड़क 2’ हाल में ही रिलीज हुई फिल्म सैयारा के आसपास तक भी नहीं पहुंच पाई है।सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रविवार को 4.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म धड़क तूने पहले भी दिन काफी कम कलेक्शन किया था तीसरे दिन भी इस फिल्म की बढ़त नहीं देखने को मिली।तीन दिनों की कुल कमाई जोड़ने पर फिल्म ने भारत में अब तक 11.50 करोड़ का कारोबार किया है

हालांकि सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों को सपोर्ट किया जा रहा है। दोनों फिल्म की तारीफ की जा रही है। उनकी एक्टिंग की तारीफ की जा रही है। लेकिन अभी भी बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का हाल उतना अच्छा नहीं है हालांकि देखना काफी दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इनका कलेक्शन क्या होता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के बीच आखिरकार शुक्रवार को फिल्म The Kerala Story 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। निर्देशक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...