दिवंगत सिंगर Sidhu Moose Wala की मां Charan Kaur ने दिया बेटे को जन्म

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। इस गुड न्यूज के सामने आने के बाद से सिंधुमूसेवाला के परिवार के सदस्यों समेत उनके पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
Sidhu Moose Wala Mother gives birth to baby boy
Sidhu Moose Wala Mother gives birth to baby boy www.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार। दिवगंत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने नवजात बच्चे की एक फोटो भी शेयर की है।

सिद्धू मूसेवाला के फैंस ने जताई खुशी

सिद्धू मूसेवाला की मां ने 58 साल की उम्र में दोबारा मां बनने का फैसला किया, जिससे हर कोई हैरान रह गया। चरण कौर आईवीएफ तकनीक की मदद से मां बनीं। 60 साल के बलकौर सिंह एक बार फिर पिता बन गए हैं। इस खबर को सुनने के बाद सिद्धू के फैंस भी खुश हैं। दुनिया भर से फैंस ने सिद्धू के माता-पिता को बधाई देना शुरू कर दिया है। कई प्रशंसकों का कहना है कि सिद्धू इस बच्चे रूप में वापस आ गए हैं।

IVF तकनीक के जरिए बच्चे को दिया जन्म

सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। अपने इकलौते बेटे को खोने के बाद परिवार बड़े सदमे में था। हालांकि, परिवार की खातिर उनके माता-पिता ने IVF तकनीक के जरिए दोबारा गर्भधारण करने का फैसला किया। जैसे ही सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के जन्म की खबर सामने आई, दुनिया भर के प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

गोली मारकर सिद्धू मूसेवाला की हुई थी हत्या

प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए महिंद्रा बोलेरो और टोयोटा कोरोला नाम की दो मॉडलों का इस्तेमाल किया गया था। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई को जिम्मेदार बताया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar - रफ्तार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in