नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज 16 जनवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा अपना जन्मदिन मन रहे हैं।सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अब तक कई फिल्मों में काम किया हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग की शुरुआत फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से किया था। इसके बाद उन्हें कई बेहतरीन फिल्मों में देखा गया। इन फिल्मों में से एक है ‘शेरशाह’ इस फिल्म से ही एक्टर को कियारा आडवाणी से प्यार हो गया था। तो चलिए आज एक्टर के जन्मदिन के दिन उनकी लव स्टोरी के किस्से जानते हैं।
फैंस के साथ बॉलीवुड भी हैरान रह गया था।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने चोरी-छिपे अपनी लव स्टोरी को आगे बढ़ाया था। जब दोनों ने शादी की बात शेयर की थी तब फैंस के साथ बॉलीवुड भी हैरान रह गया था। क्योंकि इस जोड़ी के रोमांस की किसी को कानों- कानों भनक तक नहीं थी।
बॉलीवुड पार्टियों में मिलते थे
फिल्म के सेट पर शुरू हुआ कियारा और सिद्धार्थ का रोमांस धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा था। दोनों मीडिया, परिवार और दोस्तों की नजरों से बचकर एक- दूसरे से मिलते रहे थे। एक बार सिद्धार्थ ने कॉफी विद करण में यह खुलासा किया था कि वे कियारा से मिलने के लिए बॉलीवुड की पार्टियां चुनते थे। क्योंकि वहां किसी को उन पर शक नहीं हो पाता था। एक बार सिद्धार्थ खूब बीमार थे, लेकिन फिर भी वो एक पार्टी में इसलिए गए थे क्योंकि वहां कियारा आडवाणी भी पहुंचने वाली थीं। इस पार्टी से ही दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें तेज हो गई थीं। क्योंकि इस पार्टी में कियारा ने अपने हाथ से सिद्धार्थ को खाना खिलाया था। तब करण जौहर ने इस कपल की शादी की भविष्यवाणी की थी।
कियारा को फैमिली ट्रिप पर ले जाकर किया था प्रपोज
सिद्धार्थ अपने परिवार के साथ कियारा को रोम ट्रिप पर साथ लेकर गए थे। एक दिन उन्होंने कैंडल लाइट डिनर के बाद कियारा को प्रपोज किया था। सिद्धार्थ ने घुटनों पर बैठकर अपनी लेडी लव को शेरशाह का डायलॉग- दिल्ली का सीधा- साधा लौंडा हूं, बोलते हुए प्रपोज किया था। ये सुनकर कियारा ने हंसते हुए सिद्धार्थ का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया था ।
7 फरवरी को हुई थी डेस्टिनेशन वेडिंग
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी साल 2023 में रोज डे के मौके पर 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी। इस शाही शादी में लिमिटेड गेस्ट शामिल रहे थे। शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा ने जयमाला का वीडियो भी शेयर किया था। य





