back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Siddharth Malhotra और Kiara Advani पहले बच्चे का वेलकम करने को तैयार, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर अब जल्द ही छोटे बच्चे की किलकारी गूंजेगी। एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसकी जानकारी दी है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के फेमस कपल सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी अब अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। दोनों कपल ने सोशल मीडिया के द्वारा इसकी जानकारी देते हुए एक प्यारा सा पोस्ट भी शेयर किया है। जिसके द्वारा यह पता चल रहा है कि कियारा आडवाणी प्रेग्नेंट हैं। कियारा आडवाणी की गुड न्यूज को सुनकर उनके फैंस और कई बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भर भर के प्यारे कमेंट्स आ रहे हैं।

View this post on Instagram

पोस्ट के साथ शेयर किया प्यार कैप्शन

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में कपल का हाथ और उसके ऊपर क्रीम कलर का बच्चे का हाथ से बना हुआ मोजा नजर आ रहा है। यह पोस्ट देखने में एक अलग ही भाव प्रकट कर रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा गया है। “हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार जल्द ही आ रहा है।”

सीड और कियारा को बधाई

कियारा आडवाणी के इस पोस्ट पर रकुल प्रीत सिंह, नीना गुप्ता, मनीष पॉल, जैकलीन कई सेलेब्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए सीड और कियारा को बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि दोनों कपल ने 7 फरवरी 2023 में शादी की थी। यह बॉलीवुड की काफी पॉपुलर जोड़ी मानी जाती है उनकी शादी के दौरान यह काफी सुर्खियों में बने हुए थे। शादी के दौरान इन्होंने कई ऐसे पोज दिए थे जिसके बाद हर शादी में लोग इनके ही पोज को कॉपी करने लगे थे।

कियारा आडवाणी वर्क

हालांकि आपको बता दें कि कियारा आडवाणी के प्रेग्नेंट होने की खबर काफी दिनों से चल रही थी। लेकिन अब फाइनली एक्ट्रेस ने इस बात को क्लियर कर दिया है और यह गुड न्यूज़ शेयर किया है। वहीं, कियारा आडवाणी के वर्क की बात करें तो उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। वहीं हाल में ही उनकी फिल्म ‘गेम चेंजर’ रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस रामचरण के साथ नजर आईं थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bollywood Update: कियारा आडवाणी ने दीपिका पादुकोण के वर्कशिफ्ट विवाद पर अपना मत रखा, बर्नआउट पर जताई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नई मां और बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हाल ही में वोग इंडिया को इंटरव्यू देते हुए फिल्म इंडस्ट्री में 8-घंटे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...