back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Param Sundari Advance Booking: सिद्धार्थ -जाह्नवी की फिल्‍म ‘परम सुंदरी’ का धमाका, 24 घंटे में बिके इतने टिकट्

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ में दो राज्यों की कहानी दिखाई गई है, जहां सिद्धार्थ नॉर्थ से और जाह्नवी साउथ से हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर रोमांटिक-कॉमेडी की कहानी देखने को मिलेगी। ट्रेलर रिलीज़ होते ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जोश और उत्साह बढ़ गया है। 

सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरों पर है और दोनों सितारों की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस खासा उत्सुक हैं। फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। परम सुंदरी की एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी है और 24 घंटे में फिल्म से अच्छे खासे टिकट बेच दिए हैं।

View this post on Instagram

फिल्‍म में दो राज्‍यों की कहानी 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ में दो राज्यों की कहानी दिखाई गई है, जहां सिद्धार्थ नॉर्थ से और जाह्नवी साउथ से हैं। नॉर्थ और साउथ का मेल पर्दे पर कैसे नजर आएगा, इसे देखना दर्शकों के लिए खासा मजेदार होगा। ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई करने वाली है। इस बीच, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और टिकट तेजी से बिक रहे हैं।

एडवांस बुकिंग में कितने बिक गए टिकट्स

फिल्म ‘परम सुंदरी’ की एडवांस बुकिंग को खुले 24 घंटे पूरे हो चुके हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान 10 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं। अभी बुधवार और गुरुवार का समय एडवांस बुकिंग के लिए बाकी है, जिसमें फिल्म और अधिक टिकट्स बेच सकती है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, यह संकेत है कि फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की संभावना

ट्रेड एनालिस्ट ने ‘परम सुंदरी’ को लेकर पॉजिटिव रिएक्शन दिया है और उनका कहना है कि फिल्म पहले दिन ही 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। अब दर्शकों की प्रतिक्रिया और वास्तविक कमाई देखने वाली होगी। इसके अलावा, शुक्रवार को सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है, जिससे ‘परम सुंदरी’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छा-खासा फायदा मिलने की संभावना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Do Deewane Seher Mein, सामने आया सोशल मीडिया का रिव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांस और रियल इमोशंस के साथ रिलीज हुई दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मॉर्डन...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...