back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक्टिंग के लिए Siddhant Chaturvedi ने छोड़ी थी CA की पढ़ाई

सिद्धांत चतुर्वेदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानेंगे कि उन्होंने एक्टिंग के लिए CA की पढ़ाई क्यों छोड़ दी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का जन्म 29 अप्रैल 1993 में उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था। अभी एक्टर का छोटा सा करियर बड़ी ऊंचाइयों को छू रहा है। सिद्धांत चतुर्वेदी को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली बॉय’ से खास पहचान मिल गई थी। इसके बाद उनकी पापुलैरिटी बढ़ती गई और उन्होंने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ में काम किया।

दीपिका के साथ खूब चली फिल्म

फिल्म ‘गहराइयां’ उस समय खूब चर्चा में रही थी क्योंकि फिल्म में दीपिका और सिद्धांत के इंटीमेट सीन लोगों को बहुत पसंद आए थे। इसके बाद एक्टर को फिल्म युध्रा में भी दमदार एक्टिंग के साथ देखा गया। सिध्दांत चतुर्वेदी की बात करें तो शुरुआत में उनका करियर कुछ और ही था लेकिन वह एक्टिंग की तरफ बढ़ गए।

इस फील्ड में बना रहे थे करियर 

सिद्धांत चतुर्वेदी एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले चार्टर्ड एकाउंटेंट की तैयारी कर रहे थे। एक्टर अपने पिता की तरह ही CA बनना चाहते थे। भले ही एक्टर का यह सपना अधूरा रह गया हो लेकिन उन्होंने एक्टिंग करियर में खूब पहचान बनाई है। आज वह इंडस्ट्री के पापुलर एक्टर हैं।

खास थी एक्टर की पहली सैलरी 

सिद्धांत चतुर्वेदी की पहली सैलरी उनके लिए बहुत खास थी। एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपनी पहली सैलरी का इस्तेमाल किस तरह से किया था। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, ‘मैंने अपने 19 साल के भाई के लिए PS5 खरीदा था।’ एक्टर ने अपनी खुशी बताई और कहा कि पहली सैलरी उन्होंने अपने भाई के लिए खर्च की थी।

इन फिल्मों में भी कर चुके हैं काम

सिद्धांत चतुर्वेदी अपने फिल्मी करियर में कई फिल्में कर चुके हैं। इनमें धड़क, दिल का दरवाजा खोल न डार्लिंग, बंटी और बबली 2 शामिल है। इसके अलावा उन्होंने एक टीवी शो ‘लाइफ सही है’ में भी काम किया है।

सिद्धांत चतुर्वेदी का वर्क फ्रंट 

सिद्धांत चतुर्वेदी की अब तक सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक चली है। एक्टर को अपनी फिल्मों से काफी ज्यादा पापुलैरिटी भी मिली। अब एक्टर की फिल्म ‘तुम ही हो’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली निर्देशित करेंगे। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी मृणाल ठाकुर के अपोजिट नजर आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵