नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पिछले साल फिल्म ‘स्त्री 2’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर राज कर चुकीं श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म अब फिलहाल शायद ही देखने को मिले क्योंकि, एक खबर के अनुसार, फीस के मसले को लेकर श्रद्धा कपूर ने एकता की फिल्म से हाथ पीछे खींच लिया हैं। जिसका निर्देशन ‘तुम्बाड़’ फेम निर्देशक अनिल बर्वे कर रहे है।
जानिए क्या है पूरा मामला
‘तुम्बाड’ के निर्देशक राही अनिल बर्वे द्वारा निर्देशित और एकता कपूर द्वारा निर्मित थ्रिलर फिल्म का हिस्स बनने जा रही श्रद्धा को लेकर अब ऐसी खबर आई है जिससे इसके निर्देशक को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी है। जानिए क्या है पूरा मामला।
एकता की फिल्म से श्रद्धा कपूर ने हाथ पीछे खींच लिए हैं
बीते दिनों खबर आई कि श्रद्धा कपूर ने एकता कपूर की फिल्म साइन की है जिसके तुंम्बाड निर्देशक अनिल बर्वे करेंगे। हालाकि, कई रिर्पोट में ये भी दावा किया गया कि, फीस विवाद को लेकर एकता की फिल्म से श्रद्धा कपूर ने हाथ पीछे खींच लिए हैं। अब ऐसी खबरों पर खंडन खुद अनिल बर्वे ने किया है। पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होनें बताया कि, कृपया ऐसी खबरों पर ध्यान ना दे, श्रद्धा के बाहर निकलने की खंडन किए बिना प्रोजेक्ट के बारे में अटकलों पर विश्वास न करें। हालांकि उन्होंने उन्होंने श्रद्धा के फिल्म छोड़ने की बात को स्वीकार ना करते हुए श्रद्धा पर सवाल को काटते हुए कहा, कि, अभी मैं ‘रक्त ब्रह्मांड’ पर काम कर रहा हूं, इसके बाद ही अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करुंगा अभीर बस इतना ही कह सकता हूं।
17 करोड़ रुपये की फीस और फिल्म के मुनाफे में फंसी दावंपेच
रिपोर्ट के अनुसार, श्रद्धा ने कथित तौर पर 17 करोड़ रुपये की फीस और फिल्म के मुनाफे में से एक हिस्से की मांग की थी। जिससे निर्माताओ को लगा कि, ये फीस बहुत अधिक है। जिससे मनमुटाव के चलते श्रद्धा ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया। हालांकि, राही अनिल बर्वे ने श्रद्धा को इस थ्रिलर फिल्म का हिस्स बताया। और कहा, हमने इस प्रोजेक्ट को लेकर अभिनेताओं के साथ बातचीत शुरू कर दी है।
राही अनिल बर्वे ने दी सफाई
लोगों से परियोजना के बारे में अफवाहों पर विश्वास न करते हुए राही अनिल बर्वे ने अपने सोशल मीडिया पर एक नोट के साथ ये भी लिखा कि, कृपया मीडिया में चल रही किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें, हम इस विषय पर सही समय पर आधिकारिक घोषणा करेंगे। आप सभी के सहयोंग के लिए धन्यवाद।





