back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक बार फिर रीक्रिएट हुआ आशिकी 2 जैसा मोमेंट, बारिश में छतरी के नीचे गले लगे श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर एक इवेंट के दौरान मिले और बरसात में छतरी के नीचे दोनों गले लगे। इस मोमेंट ने हर किसी को 'आशिकी 2' की याद दिला दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। मुंबई के एक इवेंट में आदित्य राय कपूर और श्रद्धा कपूर एक दूसरे से मिले। इस दौरान चारों तरफ बारिश हो रही थी, एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड ने हाथों में छतरी पकड़ा हुआ था। इवेंट के बाहर आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर एक दूसरे को देखते ही मुस्कुराए और गले लगे। फैंस को भी यह मूमेंट देखकर फिल्म ‘Ashiqui 2’ की याद आ गई। फिल्म का एक सीन था जब बरसात के बीच आदित्य ने आरोही को अपनी जैकेट से ढक लिया था। फिल्म का यह सीन भी लोगों को बहुत पसंद आया था। दोनों स्टार्स की यह वीडियो क्लिप खूब वायरल हो रही है।

ऑल ब्लैक लुक में नजर आए आदित्य और श्रद्धा 

श्रद्धा कपूर ब्लैक कलर की साड़ी में नजर आईं तो वहीं आदित्य रॉय कपूर भी ब्लैक कलर के सूट बूट में स्मार्ट दिखे। Shraddha Kapoor ने अपने लुक को सिंपल मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। सोशल मीडिया पर फैंस भी इस जोड़ी को देखकर बेहद खुश हो रहे हैं। 

आरोही और आदित्य का मिलन

सोशल मीडिया पर विरल भियानी के अकाउंट से Aditya Roy Kapoor और श्रद्धा कपूर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ये मोमेंट है भाई…आरोही और आदित्य का मिलन हुआ और बैकग्राउंड में बजना चाहिए, क्योंकि तुम ही हो.. जिंदगी तुम ही हो। दूसरे यूज़र ने लिखा, बारिश और फिर साथ में दोनों। तीसरे यूजर ने लिखा, दोनों साथ में कितने प्यारे दिख रहे हैं। 

श्रद्धा और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी 

साल 2013 में फिल्म ‘आशिकी 2’ में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिली थी। इस फिल्म के बाद से ही दोनों के अफेयर की अफवाहें शुरू हो गई थी। हालांकि, श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने कभी इस अफवाह को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया। इसके बाद दोनों स्टार्स साल 2017 की फिल्म ‘ओके जानू’ में भी नजर आए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Rahul Roy Birthday: ‘आशिकी’ के सुपरस्टार का ऐसे बदला करियर , बड़ी सफलता के बाद फिल्मों से बनाई दूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 9 फरवरी 1980 को हरियाणा के रोहतक जिले के खरकड़ा गांव में जन्मे...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...